फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चिट्ठी के लिए इस्तेमाल कॉपी से पकड़ा गया हत्यारा चाचा, बोला- 'दिन में की थी हत्या, रात में दफनाया था शव'

Sun, 13 Dec 2020 01:45 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Sun, 13 Dec 2020 01:45 PM IST
विज्ञापन
Minor boy kidnapping murder case in maharajganj latest update news
पीयूष अपहरण हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में छह साल के मासूम का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई। शनिवार की रात में बालक का शव गांव के पास खेत में दफन मिला तो इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों की दहाड़ सुनकर वहां मौजूद हर कोई रो पड़ा। आरोप है कि पट्टीदार और रिश्ते में चाचा लगने वाले किशोर ने बच्चे का अपहरण करके 50 लाख की फिरौती मांगी थी। रकम नहीं मिलने पर उसने बच्चे की हत्या कर दी।
Minor boy kidnapping murder case in maharajganj latest update news
पीयूष अपहरण हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला।
कोतवाली थाना क्षेत्र के बांसपार गांव के टोला भुलनापुर के छह साल के पीयूष का अपहरण बीते नौ दिसंबर को हुआ था। शनिवार की रात में कोतवाली पुलिस मासूम के शव को जैसे ही पोस्टमार्टम के लिए ले गई। मासूम के पिता कृष्णा गुप्ता परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचे। यहां रोते बिलखते सभी लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों ने कहा कि इस मामले में कोतवाली पुलिस ने शुरू में गंभीरता नहीं दिखाई। यही कारण है कि पीयूष की हत्या कर दी गई।
Minor boy kidnapping murder case in maharajganj latest update news
पीयूष अपहरण हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला।
एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि परिजनों के आरोप बेबुनियाद हैं। पुलिस ने इस मामले में शुरू से ही गंभीरता दिखाई। आरोपी पीयूष का रिश्ते में चाचा लगता है। शुरू से ही मामला घरेलू लग रहा था। आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि नौ दिसंबर को ही उसने पीयूष को दोपहर में खेत में ले जाकर हत्या कर दी थी। साथ ही शव को पुआल से ढ़क दिया था। रात में जब सब लोग सो गए तो वह घर से फावड़ा लेकर गया और शव को खेत में दफन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Minor boy kidnapping murder case in maharajganj latest update news
पीयूष अपहरण हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला।
चाचा के साथ घुल- मिलकर रहता था पीयूष
मृतक पीयूष अपने पट्टीदारी के चाचा के साथ ज्यादा रहता था। वह घर में सबसे ज्यादा उसी के करीब था। इसी का फायदा उसने उठाया। यही कारण है कि शुरूआत में किसी को उस पर शक नहीं हुआ।
विज्ञापन
Minor boy kidnapping murder case in maharajganj latest update news
पीयूष अपहरण हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला।
फिरौती की रकम की चिठ्ठी लिखकर किया गुमराह
फिरौती की रकम के लिए चिठ्ठी लिखकर आरोपी ने मामले को बड़ा बनाने की कोशिश की। उसने सोचा की ऐसा करने से किसी को कोई शक नहीं होगा। लेकिन पुलिस ने घर में छानबीन शुरू की तो जांच में कॉपी मिली, जिसका फिरौती वाले पत्र से मिलान कराया गया। इसके बाद शक ज्यादा पुख्ता हुआ तो चाचा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू हुई। आरोपी ने बताया कि उसने स्वयं ही फिरौती वाली चिठ्ठी लिखी थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed