उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार को हुए मुठभेड़ की चर्चा पूरे देश में हो रही है। इस घटना में आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए और कई घायल हो गए। वहीं ठीक वैसे ही घटना चार महिने पहले बस्ती जिले में हो चुकी है। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी कहानी...
2 of 6
फिरोज पठान को एसटीएफ व पुलिस टीम ने मार गिराया था।
- फोटो : अमर उजाला।
बात छह दिसंबर 2019 की है, जब मास्टर माइंड फिरोज पठान ने अपने साथियों के साथ मिलकर बस्ती जिले में आईसीआईसीआई बैंक को लूटा था। इसके बाद से ही पुलिस लगातार इसकी तलाश कर रही थी। इसी बीच 24 फरवरी 2020 को मुखबीर की सूचना पर एसटीएफ व बस्ती पुलिस ने एनकाउंटर में फिरोज को मार गिराया था।
3 of 6
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया था।
- फोटो : अमर उजाला
बताया जाता है कि एसपी हेमराज मीणा को इसकी जानकारी 23 फरवरी की देर रात हुई थी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम हरकत में आ गई थी। सुबह पांच बजे ही पुलिस ने कस्बे की घेराबंदी कर दी थी, जिससे अपराधी भाग न पाए।
4 of 6
कई बैंक लूट में शामिल था बदमाश फिरोज।
- फोटो : अमर उजाला
इसी बीच एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध पुलिस को महादेवा से लालगंज की ओर जाते दिखे, पुलिस टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वो भागने लगे, पुलिस टीम पीछा करते हुए सुहेला गांव के पास पहुंची, जहां पर पीछे बैठा युवक बाइक से गिर गया, इस बीच बाइक चालक मौके का फायदा उठाते हुए भाग निकला।
5 of 6
encounter
- फोटो : अमर उजाला।
बाइक से गिरने के बाद युवक ने पुलिस टीम पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग शुरू कर दी, जिससे युवक को तीन गोलियां लगी। इस बीच एसटीएफ का एक सिपाही भी घायल हो गया था।