{"_id":"6aa1bf188e199932190f0072","slug":"banbhoolpura-case-next-hearing-date-set-police-force-returns-nainital-news-c-8-1-hld1057-830600-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनभूलपुरा प्रकरण : सुनवाई के बाद मिली अगली तारीख, पुलिस फोर्स लौटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनभूलपुरा प्रकरण : सुनवाई के बाद मिली अगली तारीख, पुलिस फोर्स लौटी
Thu, 10 Sep 2026 01:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। बनभूलपुरा मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई को लेकर बुधवार को दिन भर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर चलता रहा। सुनवाई के बाद नई तारीख 18 नवंबर निर्धारित कर दी गई है।
फैसले की संभावना को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने बनभूलपुरा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की थी। दो एसपी, पांच सीओ, 15 इंस्पेक्टर-एसओ, 10 चौकी प्रभारी, 45 दरोगा, 10 महिला दरोगा, 182 कांस्टेबल-हेड कांस्टेबल, 47 महिला सिपाही, दो कंपनी पीएसी के अलावा अग्निशमन विभाग की चार यूनिट, यातायात पुलिस की चार टीमें, बम निरोधक दस्ते की एक टीम, हॉक पुलिस की दो यूनिट, पुलिस लाइन से अतिरिक्त विशेष दस्ते तैनात किए गए थे। हालांकि अगली तारीख मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा बल को वापस बुला लिया गया।
एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने बताया कि सुरक्षा व कानूनृ-व्यवस्था बनाए रखने के लिए फोर्स तैनात की गई थी। फैसला न आने पर कुछ पुलिसबल को क्षेत्र से हटा दिया गया है। उन्होंने अपील की है कि लोग किसी तरह की अफवाहों और भ्रामक खबरों का प्रचार प्रसार न करें।