{"_id":"6aa1bd6c3bc035e57a0edb9b","slug":"three-accused-of-looting-rs-2-lakh-in-pehowa-sent-to-jail-kurukshetra-news-c-18-1-knl1010-988506-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: पिहोवा में दो लाख की लूट के तीन आरोपी जेल भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: पिहोवा में दो लाख की लूट के तीन आरोपी जेल भेजे
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पिहोवा में दो लाख रुपये की नकदी लूटने के मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों को पुलिस रिमांड पूरा होने के बाद जेल भेज दिया गया। सीआईए-2 की टीम ने रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर करीब छह से ज्यादा वारदातों का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों से 1.40 लाख रुपये की नकदी, एक एलईडी, म्यूजिक सिस्टम, दो मोबाइल फोन, वारदात में इस्तेमाल बर्फ के दो सूए और दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं।
पुलिस प्रवक्ता नरेश सागवाल के अनुसार एक सितंबर को शास्त्री कॉलोनी पिहोवा निवासी सतपाल सिंह से हुडा ग्राउंड के पास दो लाख रुपये की नकदी छीनकर आरोपी फरार हो गए थे। शिकायत पर थाना शहर पिहोवा में मामला दर्ज किया गया और जांच अपराध अन्वेषण शाखा-2 को सौंपी गई। सीआईए-2 की टीम ने दो सितंबर को अभिषेक उर्फ अभी, आशीष उर्फ बिल्ला निवासी बलबेडा, जिला कैथल और अमित उर्फ अंकित निवासी हजवाना, जिला कैथल को गिरफ्तार कर लिया था।
रिमांड के दौरान आरोपियों से 1.40 लाख रुपये की नकदी, चोरीशुदा एलईडी, म्यूजिक सिस्टम, अन्य वारदातों में लूटे या चोरी किए गए दो मोबाइल फोन, बर्फ के दो सूए और दो मोटरसाइकिल बरामद की गईं। नौ सितंबर को पुलिस रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद तीनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें कारागार भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुंडरी में भी की थी वारदात, सूए से करते थे हमला
सीआईए-2 प्रभारी निरीक्षक मंदीप सिंह ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पहले शादियों में वेटर का काम करते थे। वहीं से उन्होंने बर्फ तोड़ने वाले सूए का इस्तेमाल करना सीखा था। पुलिस के अनुसार आरोपी वारदात के दौरान विरोध करने वाले लोगों को सूए से घायल करते थे।
उन्होंने बताया कि आरोपी चोरी की मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल करते थे। पिहोवा की वारदात से एक दिन पहले 31 अगस्त को जिला कैथल के पुंडरी में भी आरोपियों ने लूट की कई वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार आरोपी सुनसान स्थानों पर लोगों को निशाना बनाते और विरोध करने पर सूए से हमला कर देते थे।
एक आरोपी से हुई थी पुलिस की मुठभेड़
पुलिस के अनुसार हरिद्वार से तीनों आरोपियों को काबू करने के बाद पुलिस टीम उन्हें पिहोवा लेकर आ रही थी। कुरुक्षेत्र-लाडवा रोड पर गांव कड़ामी के पास आरोपी अभिषेक ने लघुशंका जाने की बात कही। पुलिस के दो कर्मचारियों ने उसे गाड़ी से नीचे उतारा।
पुलिस के अनुसार इसी दौरान अभिषेक ने कर्मचारियों से हाथापाई करते हुए भागने और पुलिस कर्मचारी का हथियार छीनने का प्रयास किया। कर्मचारियों ने उसे चेतावनी दी, लेकिन उसके भागने का प्रयास करने पर पुलिस कर्मचारी ने फायर किया। गोली आरोपी के पैर में लगी, जिसके बाद उसे काबू कर लिया गया।