{"_id":"6aa1bfaed31105cfbd05a86a","slug":"accusation-of-breaking-into-a-factory-looting-goods-and-holding-someone-hostage-and-beating-them-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-23751-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: फैक्टरी का ताला तोड़कर सामान हड़पने और बंधक बनाकर पीटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: फैक्टरी का ताला तोड़कर सामान हड़पने और बंधक बनाकर पीटने का आरोप
विज्ञापन
लोनी। अंकुर विहार थाना क्षेत्र के विकास नगर में मकान मालिक पर किरायेदार की फैक्टरी का ताला तोड़कर लाखों रुपये का सामान गायब करने का आरोप लगा है। पीड़ित ने बंधक बनाकर मारपीट का भी आरोप लगाया है। पुलिस द्वारा सुनवाई न होने पर पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था, जिसके आदेश पर लोनी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
दिल्ली के घोंडा निवासी भारत भूषण ने जून 2018 में विकास नगर निवासी ताराचंद का मकान किराये पर लिया था। उन्होंने वहां कारपेंटरी का काम शुरू किया। कोरोना काल में आर्थिक स्थिति खराब होने से भारत भूषण कुछ महीने का किराया नहीं दे पाए। पीड़ित का आरोप है कि मकान मालिक ताराचंद ने बाद में माफ किए गए किराये की मांग कर उसे परेशान किया। दबाव में भारत भूषण ने नवंबर-दिसंबर 2023 में करीब 50 हजार रुपये ऑनलाइन दिए और उसके बाद भी पांच हजार रुपये प्रतिमाह देते रहे। 13 मई 2024 को भारत भूषण को अपनी फैक्टरी का ताला टूटा मिला।
पूछने पर ताराचंद ने ताला तोड़कर फैक्टरी किसी अन्य को किराये पर देने की बात कही। भारत भूषण का दावा है कि फैक्टरी से करीब 7-8 लाख रुपये की मशीनरी, औजार, कच्चा व तैयार माल, जरूरी दस्तावेज और 2 हजार रुपये नकद गायब थे।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि 13 मई 2024 से सामान वापस मांगने पर मकान मालिक आश्वासन देता रहा। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जब वह सामान मांगने ताराचंद के घर पहुंचे, इस दौरान आरोपी की पत्नी सुनीता और बेटों योगेश व अजय ने उसे बंधक बनाकर पीटा। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने कहा कि 2 वर्ष पूर्व रिपोर्ट दर्ज न होने की जांच होगी, अब मामले की जांच की जा रही है।