{"_id":"6aa1bf73b2bc290b8f0808e0","slug":"accusation-of-selling-a-yard-plot-by-presenting-forged-documents-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-23746-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: फर्जी दस्तावेज दिखाकर 70 गज का प्लॉट बेचने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: फर्जी दस्तावेज दिखाकर 70 गज का प्लॉट बेचने का आरोप
विज्ञापन
लोनी। राजीव गार्डन निवासी नितिन कुमार ने पुलिस से शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया कि शंकर उर्फ मोहित और अक्षय कुमार उर्फ आकाश ने बेहटा हाजीपुर के रूप नगर सेकंड में 70 गज के प्लॉट का सौदा कर पांच लाख रुपये हड़प लिए। 16 जून को आरोपियों ने 19 लाख रुपये में प्लॉट बेचने का सौदा किया था।
बयाने के तौर पर 1.50 लाख रुपये नकद और 3.50 लाख रुपये यूपीआई से लिए गए। चार महीने में रजिस्ट्री का आश्वासन दिया गया। बाद में जमीन के दस्तावेज फर्जी प्रतीत हुए। नितिन ने रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने पैसे लौटाने से इन्कार कर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने पुलिस और सरकारी तंत्र में प्रभाव का रौब भी दिखाया। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।