फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुबई में रूम पार्टनर की कोरोना से हो गई थी मौत, घर आते ही डॉक्टर से बोला संदिग्ध- 'बचा लो जान'

Tue, 17 Mar 2020 02:27 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, बस्ती।
डिजिटल न्यूज डेस्क, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Tue, 17 Mar 2020 02:27 PM IST
Corona Suspect returned from Dubai after death of partner in Basti
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में रविवार को एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां एक शख्स तीन दिन पहले दुबई से अपने घर वापस आया था। इस दौरान उसकी तबीयत खराब हुई और वह निजी अस्पताल में अपनी कोरोना की जांच करवाने पहुंच गया। इस दौरान उसने डॉक्टर को चौंकाने वाली बात बताई। उसने कहा, डॉक्टर साहब मेरी जान बचा लो।

Corona Suspect returned from Dubai after death of partner in Basti
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
उसने बताया कि उसे डर है कि वह कोरोना वायरस का शिकार हो गया है क्योंकि दुबई में उसके रूम पार्टनर की कोरोना वायरस की चपेट में आने से मौत हो गई थी। वह अपनी जान बचाने के लिए तत्काल अपने घर वापस भाग आया। इस बात की जानकारी होते ही अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई।

Corona Suspect returned from Dubai after death of partner in Basti
स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : Amar Ujala

आइसोलेशन वार्ड में भर्ती
दुबौलिया ब्लॉक के एक गांव में दुबई से आए संदिग्ध मरीज को महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। उसका नमूना केजीएमयू जांच के लिए भेजा गया है। इसकी रिपोर्ट तीन दिन बाद आएगी। इधर स्वास्थ्य विभाग की मानें तो संदिग्ध दुबई से तब देश लौटा जब उसके कमरे में रहने वाले एक साथी की कोरोना से मौत हो गई थी।

हालांकि संदिग्ध ने पूछताछ में स्वास्थ्य टीम को सफाई दी है कि उसकी दुबई व दिल्ली एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य की जांच की गई, जहां वह कोरोना से पीड़ित नहीं पाया गया, मगर यहां आने के बाद उसे कोरोना वायरस के लक्षण नजर आए हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने उसे अपनी निगरानी में भर्ती करा दिया है।

विज्ञापन
Corona Suspect returned from Dubai after death of partner in Basti
एयरपोर्ट पर जांच करते स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : PTI

जिले में रविवार की दोपहर स्वास्थ्य विभाग में तब अफरातफरी मच गई, जब भारत सरकार की सूची में दुबौलिया ब्लॉक के एक गांव के शख्स के दुबई से आने की सूचना मिली। इसके बाद रैपिड रिस्पांस टीम के डॉ. सीएल कन्नौजिया की अगुवाई में टीम गांव पहुंच गई, मगर यहां वह नहीं मिला।

पूछताछ के बाद भी परिवार के लोग कुछ भी बता नहीं पाए, मगर इसी बीच जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल के डॉक्टर ने सूचना दी कि वह व्यक्ति यहां पहुंचा है और कोरोना की जांच करने को कह रहा है। इसके बाद डॉ. सीएल कन्नौजिया ने तत्काल प्रशासन के संज्ञान में मामले को डाला। इसके बाद संदिग्ध मरीज स्वास्थ्य विभाग की पकड़ में आ गया। डॉ. कन्नौजिया के मुताबिक संदिग्ध मरीज ने बताया है कि दुबई में उसके साथ रहने वाले एक साथी की मौत कोरोना से हो गई थी, इसके बाद वह जान बचा कर वहां से अपने देश चला आया।

Corona Suspect returned from Dubai after death of partner in Basti
मास्क पहने मेडिकल स्टाफ। - फोटो : Amar Ujala

डॉ. कन्नौजिया ने बताया कि संदिग्ध मरीज की जांच के लिए उसका नमूना केजीएमयू भेजा गया है। चूंकि वह 24 घंटे अपने परिवार के साथ था, ऐसे में पूरे परिवार पर स्वास्थ्य टीम नजर रखे हुए है। परिवार के लोगों को एहतियात बरतने के लिए सतर्क कर दिया गया है। सभी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

जांच में कोरोना से पीड़ित नहीं : एसीएमओ
एसीएमओ डॉ. फक्रेयार का कहना है कि दुबौलिया ब्लॉक क्षेत्र के जिस संदिग्ध की मरीज का नमूना जांच के लिए भेजा गया था वह जांच निगेटिव पाया गया। वह कोरोना से पीड़ित नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed