{"_id":"6ad14643bffee93ec90778cb","slug":"plea-to-the-dig-demand-for-an-investigation-by-experts-basti-news-c-207-1-bst1006-169549-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: डीआईजी से गुहार, एक्सपर्ट से जांच कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: डीआईजी से गुहार, एक्सपर्ट से जांच कराने की मांग
विज्ञापन
कप्तानगंज। ब्लॉक प्रमुख के पति भोला कुमार निषाद पर हुए जानलेवा हमले की जांच तेज हो गई है। बृहस्पतिवार को भोला निषाद ने एसपी और डीआईजी से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई। डीआईजी ने पुलिस विभाग के विशेषज्ञों से मामले की जांच कराने और कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। उधर, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।
पुलिस घटना की कड़ियां जोड़ने के लिए तकनीकी साक्ष्यों का सहारा ले रही है। फोरेंसिक टीम की ओर से जुटाए गए नमूनों को विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजने की तैयारी है। एसओजी और कप्तानगंज पुलिस समेत अन्य टीमें हमले का पर्दाफाश करने में जुटी हैं। जांच की प्रगति पर पुलिस अधिकारी लगातार नजर रख रहे हैं। घटना में गोली चलाने वाले शूटर की तलाश की जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामशंकर यादव, मामले में नाम सामने आए अन्य लोगों और भोला निषाद के चालक तरुण निषाद समेत संबंधित लोगों के मोबाइल फोन की लोकेशन और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की जांच कर रही है। हालांकि, जांच के इस पहलू पर पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन
सीओ कलवारी बृजेश सिंह ने बताया कि घटना के पर्दाफाश के लिए पुलिस अपने स्तर से कार्रवाई कर रही है। जांच पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से की जाएगी।
यह है मामला
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के तेलियाडीहा गांव निवासी भाजपा नेता भोला कुमार निषाद के मुताबिक, सोमवार रात करीब 8:30 बजे वह अपने चालक तरुण कुमार निषाद के साथ एसयूवी से सब्जी लेकर घर लौट रहे थे। त्रिलोकपुर गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने उनकी गाड़ी पर गोली चलाई। हमले में भोला निषाद और उनका चालक बाल-बाल बच गए। जान बचाने के लिए दोनों भागकर महराजगंज स्थित एक मैरिज हॉल में छिप गए। घटना की सूचना पर कप्तानगंज पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। बाद में एएसपी श्यामकांत और सीओ कलवारी बृजेश सिंह ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।