फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Corona in Gorakhpur: 11 डॉक्टरों, 38 आरपीएसएफ जवानों समेत 219 मिले संक्रमित, सक्रिय मरीज हुए 805

Tue, 11 Jan 2022 10:14 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 11 Jan 2022 10:14 AM IST
सार

दस दिनों में रोजना मिलने वाले मरीजों की संख्या 200 के पार गई, नए कोरोना मरीजों में एम्स, बीआरडी मेडिकल कॉलेज और कई निजी अस्पतालों के डॉक्टर शामिल।

विज्ञापन
Corona in Gorakhpur 219 found infected including 11 doctors 38 RPSF jawans in Gorakhpur
कोरोना - फोटो : पीटीआई

गोरखपुर जिले में सोमवार को बीआरडी, एम्स और निजी अस्पतालों के 11 डॉक्टरों, आरपीएसएफ के 38 जवानों और 11 मासूमों समेत 219 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब जिले में कोरोना के एक्टिव केस का आंकड़ा 805 हो गया है। वहीं, दस दिन में रोजाना मिलने वाले संक्रमितों की संख्या 200 को पार कर गई। इसका मतलब है कि इस बार संक्रमण तेजी से फैल रहा है। यही नहीं परिवार के कई-कई लोग एक साथ संक्रमित मिल रहे हैं। 90 प्रतिशत लोग एक-दूसरे के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं।


 
 

Trending Videos
Corona in Gorakhpur 219 found infected including 11 doctors 38 RPSF jawans in Gorakhpur
कोरोना जांच - फोटो : PTI

जानकारी के मुताबिक, संक्रमितों में रजही कैंप के रेलवे प्रोटेक्शन स्पेशल फोर्स (आरपीएसएफ) के 38 जवान तीसरे दिन भी संक्रमित मिले हैं। अब संक्रमित जवानों की संख्या 100 के पार पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग जवानों के संपर्क में आने वालों की लगातार जांच कर रहा है। वहीं, बीआरडी मेडिकल कॉलेज के दो, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के तीन, निजी अस्पतालों के छह डॉक्टर भी संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में मेडिकल कॉलेज रोड स्थित एक बड़े अस्पताल के डॉक्टर भी शामिल हैं।

Corona in Gorakhpur 219 found infected including 11 doctors 38 RPSF jawans in Gorakhpur
AIIMS Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

संक्रमितों में एम्स के एमबीबीएस के कई छात्र, रेल बिहार में एक ही परिवार के चार लोग, हुमायूंपुर में एक परिवार के तीन लोग, मोहद्दीपुर में एक परिवार के चार लोग, आरोग्य मंदिर के निकट हरिसेवकपुर में एक ही परिवार के तीन लोग शामिल हैं। कमिश्नर आवास में तैनात पांच कर्मचारी भी वायरस की चपेट में आ गए हैं। दूसरे शहर से आने वालों की रेलवे स्टेशन पर की गई जांच में भी 10 यात्री संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि नए मिले संक्रमितों में 161 शहर और 58 ग्रामीण क्षेत्र के हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या पहली व दूसरी लहर मिलाकर 60252 हो गई है। 58598 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 849 की मौत हो चुकी है।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Corona in Gorakhpur 219 found infected including 11 doctors 38 RPSF jawans in Gorakhpur
Gorakhpur airport - फोटो : अमर उजाला

सात जनवरी को हवाई जहाज से आए थे, अब रिपोर्ट आई पॉजिटिव

गोरखपुर एयरपोर्ट पर चार यात्री सात जनवरी को दूसरे राज्यों से आए थे। इस दौरान एयरपोर्ट पर उनकी एंटीजन से जांच की गई तो रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी की आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल भेजा था। 10 जनवरी को चारों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। विभाग अब इन यात्रियों से संपर्क करना चाह रहा है, लेकिन उनका मोबाइल फोन बंद है।  

 

विज्ञापन
Corona in Gorakhpur 219 found infected including 11 doctors 38 RPSF jawans in Gorakhpur
कोरोना - फोटो : अमर उजाला

11 मासूम भी आए संक्रमण की चपेट में

तीसरी लहर में मासूम भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। आठ जनवरी को 13 और नौ जनवरी को छह बच्चे संक्रमित मिले हैं। वहीं, 10 जनवरी को एक साथ 11 मासूम संक्रमित मिले हैं। इन मासूमों को अभी भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed