{"_id":"6acd5512fdb121b8bc03f3f4","slug":"youth-arrested-with-banned-chinese-manjha-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1483161-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के साथ युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
चिलुआताल। चाइनीज मांझे की चपेट में आने से युवक की मौत के बाद पुलिस ने प्रतिबंधित मांझे की बिक्री और इस्तेमाल के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में चिलुआताल पुलिस ने परमेश्वरपुर ग्रामसभा के दरघाट टोले में छापा मारकर एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके पास से प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पकड़े गए युवक की पहचान दरघाट टोला निवासी मिथिलेश जायसवाल (22) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, जिले में प्रतिबंधित मांझे की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए पतंग व मांझा बेचने वाली दुकानों की जांच की जा रही है। साथ ही संदिग्ध स्थानों पर छापा मारा जा रहा है।
थानाध्यक्ष सूरज सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने क्षेत्र के विभिन्न चौराहों और अन्य स्थानों पर जांच अभियान चलाया। इसी दौरान परमेश्वरपुर के दरघाट टोले में कार्रवाई कर मिथिलेश जायसवाल को प्रतिबंधित मांझे के साथ पकड़ लिया गया। उसे थाने लाकर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
युवक की मौत के बाद बढ़ी सख्ती
बीते दिनों चाइनीज मांझे की चपेट में आने से एक युवक की गर्दन कट गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। इस घटना के बाद पुलिस ने प्रतिबंधित मांझे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए जिलेभर में निगरानी बढ़ा दी है। दुकानों की जांच के साथ ही संदिग्ध स्थानों की जांच की जा रही है। एसपी सिटी निमिष पाटील ने कहा कि प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।