{"_id":"6acd553e627ab542110dd4a7","slug":"the-route-to-the-rail-museum-will-be-beautified-and-drainage-will-be-improved-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1483450-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रेल म्यूजियम तक जाने वाले मार्ग का होगा सुंदरीकरण, जल निकासी सुधरेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रेल म्यूजियम तक जाने वाले मार्ग का होगा सुंदरीकरण, जल निकासी सुधरेगी
विज्ञापन
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल ने सोमवार को स्वच्छता अभियान के तहत प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर कार्यालय के पश्चिमी तरफ स्थित जल निकासी व्यवस्था और रेल म्यूजियम का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय से म्यूजियम तक जाने वाले मार्ग के फुटपाथ की सफाई कराने, झाड़ियों की कटाई और क्षेत्र का सुंदरीकरण कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने जल निकासी व्यवस्था में सुधार करने और निर्धारित स्थानों पर चिह्नांकन कर फेंसिंग लगाने को कहा। इसके बाद रेल म्यूजियम में चल रहे सुंदरीकरण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने ऐतिहासिक धरोहरों और कबाड़ से बनाई गई कलाकृतियों की नियमित सफाई, उचित रखरखाव और संरक्षण पर जोर दिया। अधिकारियों को सभी कार्य गुणवत्ता के साथ प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि रेलवे परिसर को स्वच्छ और आकर्षक बनाया जा सके।