गोरखपुर जिले में 5 माह 28 दिन बाद रविवार को एक कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। मरीज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती था। कोरोना का टीका नहीं लगवाया था। वहीं, नौ दिनों में ही एक दिन में मिलने वाले कोरोना मरीजों की संख्या 200 के करीब पहुंच गई। 24 घंटों में 194 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें बीआरडी मेडिकल कॉलेज के 12 रेजीडेंट डॉक्टर, आरपीएफ के 39 जवान समेत छह बच्चे शामिल हैं। अब एक्टिव केस का आंकड़ा 587 हो गया है। कई मरीजों की ट्रेवेल हिस्ट्री है। करीब 90 प्रतिशत लोग एक-दूसरे से संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं।
Corona: गोरखपुर में 5 माह 28 दिन बाद एक कोरोना संक्रमित की मौत, 12 डॉक्टर समेत मिले 194 पॉजिटिव
बीआरडी के 12 डॉक्टर और 39 आरपीएफ के जवान संक्रमित मिले हैं। गोरखपुर जिले में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 587 पहुंच गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इससे पहले बीआरडी के 20 से अधिक डॉक्टर और उनके परिजन व स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित हो चुके हैं। संक्रमितों में झंगहा के एक ही परिवार से सात लोग, जगन्नाथपुर के रहने वाले एक ही परिवार के चार लोग, बशारतपुर के रहने वाले एक ही परिवार के चार लोग, एमएमएमयूटी का एक छात्र, एम्स के कई स्वास्थ्य कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनके अलावा दूसरे शहर से आने वाले पांच यात्री रेलवे स्टेशन पर की गई जांच में संक्रमित पाए गए हैं।
सीएमओ डॉ आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि संक्रमितों में 161 शहर और 33 ग्रामीण क्षेत्रों के रहने वाले हैं। अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या पहली और दूसरी लहर मिलाकर 60033 हो गई है। 58597 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 849 की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस 587 पहुंच गया है।
कोरोना का टीका नहीं लगवाया था बुजुर्ग ने
पांच माह बाद 28 दिन बाद एक संक्रमित की मौत हुई है। 63 वर्षीय बुजुर्ग बड़हलगंज के लखनापुर के रहने वाले थे। सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि जिस बुजुर्ग की मौत हुई है, उनका ऑक्सीजन लेवल 90 था। उन्होंने कोरोना का टीका नहीं लगवाया था। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के 300 बेड के कोविड वार्ड में भर्ती था। तीन जनवरी को इलाज के लिए जिला अस्पताल आया था। एंटीजन से पॉजिटिव मिलने के बाद बीआरडी रेफर किया गया था। अपील की है कि लोग टीका जरूर लगवाएं। इससे पूर्व पिछले साल 12 जुलाई को कोरोना संक्रमित की मौत हुई थी।
48 घंटे में पांच गंभीर मरीज हुए कोविड वार्ड में भर्ती
अब गंभीर कोरोना मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के 300 बेड के कोविड वार्ड में 48 घंटे के अंदर पांच गंभीर मरीज भर्ती हुए हैं। पांचों का ऑक्सीजन लेवल लगातार गिर रहा था। सांस लेने में तकलीफ होने पर परिजनों ने भर्ती कराया है।
छह मासूम भी हुए संक्रमण का शिकार
तीसरी लहर में मासूम भी संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। आठ जनवरी को 13 से अधिक बच्चे संक्रमित मिले थे। वहीं, नौ जनवरी को छह मासूम संक्रमण का शिकार हुए हैं। इनमें दो साल, छह, पांच साल के तीन और 11 साल का एक बालक शामिल है। हालांकि इन मासूमों को अभी भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी है।