{"_id":"6acd5526e6ae13308707b6f4","slug":"festival-special-train-between-amritsar-jaynagar-from-16-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1483457-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अमृतसर-जयनगर के बीच त्योहार विशेष ट्रेन 16 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अमृतसर-जयनगर के बीच त्योहार विशेष ट्रेन 16 से
विज्ञापन
गोरखपुर। त्योहारों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अमृतसर-जयनगर-अमृतसर के बीच त्रै-साप्ताहिक आरक्षित त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 04652 अमृतसर-जयनगर विशेष ट्रेन 16 अक्तूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी। वहीं, 04651 जयनगर-अमृतसर विशेष ट्रेन 18 अक्तूबर से एक दिसंबर तक प्रत्येक शुक्रवार, रविवार और मंगलवार को संचालित होगी।
अमृतसर से ट्रेन सुबह 10:55 बजे रवाना होकर अगले दिन रात आठ बजे जयनगर पहुंचेगी। वापसी में जयनगर से सुबह 4:15 बजे चलकर अगले दिन दोपहर तीन बजे अमृतसर पहुंचेगी। रास्ते में ट्रेन जालंधर कैंट, लुधियाना, अंबाला कैंट, दिल्ली, मुरादाबाद, लखनऊ, शाहगंज, बलिया, छपरा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और दरभंगा समेत प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में शयनयान के 10, सामान्य द्वितीय श्रेणी के आठ और एसएलआर के दो कोच सहित कुल 20 कोच होंगे।