गोरखपुर में सब कुछ ठीक रहा तो सोमवार से गोरखपुर से भी कोरोना कर्फ्यू खत्म हो जाएगा और दुकानों, बाजारों में रौनक लौट आएगी। अनलॉक को लेकर प्रशासन भी तैयारियों में जुट गया है। माना जा रहा है कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद प्रशासन के सामने चुनौतियां और बढ़ जाएंगी। अचानक बाजार, सड़कों और चौराहों पर भीड़ बढ़ जाने से संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाएगा। ऐसे में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराने को लेकर विशेष सतर्कता बरतनी पड़ेगी। हालांकि साप्ताहिक बंदी यानी शनिवार और रविवार को लॉकडाउन अभी जारी रहेगा।
{"_id":"60ba2c4d8ebc3e019127f0d6","slug":"corona-curfew-may-end-from-monday-in-gorakhpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: सोमवार से खत्म हो सकता है कोरोना कर्फ्यू, तैयारियों में जुटा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: सोमवार से खत्म हो सकता है कोरोना कर्फ्यू, तैयारियों में जुटा प्रशासन
Fri, 04 Jun 2021 07:09 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 04 Jun 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
gorakhpur lockdown
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
gorakhpur lockdown
- फोटो : अमर उजाला।
हालांकि कोरोना कर्फ्यू खत्म होने के बाद भी मॉल, शॉपिंग कांप्लेक्स, सिनेमाहॉल बंद रहेंगे।
gorakhpur lockdown
- फोटो : अमर उजाला।
रेस्त्रां में भी बैठकर खाने की अनुमति नहीं रहेगी। सिर्फ पसंद का खाना या फास्ट फूड पैक कराकर घर ले जा सकेंगे। विवाह घरों में 25 लोगों की पाबंदी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
gorakhpur lockdown
- फोटो : अमर उजाला।
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन का कहना है कि जिले में भी तेजी से एक्टिव केसों की संख्या घट रही है। जल्द ही इसके 600 के नीचे पहुंच जाने की उम्मीद है जिसके बाद जिले से कोरोना कर्फ्यू खत्म कर दिया जाएगा। लोगों से अपील है कि इसके बाद भी वह जरूरी पड़ने पर ही घरों से बाहर निकलें और मास्क का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
gorakhpur lockdown
- फोटो : अमर उजाला।
उन्होंने कहा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य तौर पर करें। वैक्सीनेशन कराएं और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें। वैक्सीनेशन और सतर्कता ही कोरोना से बचाव का सबसे बड़ा मूलमंत्र है।