फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौसम का मिजाज: गोरखपुर में साइबेरिया से आ रही सर्द हवाएं, लोगों की छूटी कंपकंपी

Sun, 19 Dec 2021 10:38 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 19 Dec 2021 10:38 AM IST
विज्ञापन
Cold weather of gorakhpur cold winds coming from siberia in gorakhpur
गोरखपुर में ठंड बढ़ी। - फोटो : अमर उजाला।
साइबेरिया से आ रही सर्द हवाओं ने गोरखपुर में कंपकंपी छुड़ानी शुरू कर दी है। अगले सप्ताह रात के तापमान में और गिरावट आने की आशंका है। न्यूनतम तापमान लुढ़ककर छह डिग्री तक जा सकता है।


पिछले दो दिनों से हवा के रुख में बदलाव आ गया है। तेज गति से पछुवा हवा चलने लगी है। इस कारण ठंड बढ़ गई है। रात ही नहीं दिन के तापमान में भी गिरावट आ गई है। तीन-चार दिन पहले दिन का तापमान 26 डिग्री के आसपास रहता था। शनिवार को लुढ़ककर 21 डिग्री पर आ गया। तापमान गिरने और पछुवा हवा चलने से शनिवार को पूरे दिन ठंड महसूस होती रही।
Cold weather of gorakhpur cold winds coming from siberia in gorakhpur
गोरखपुर में ठंड बढ़ी। - फोटो : अमर उजाला।
वहीं पछुवा हवा ने रविवार को खूब सितम ढाया। सुबह तेज धूप खिली लेकिन तेज हवा के कारण वह बेअसर ही रही, जिससे लोग ठिठुरते दिखे। ठंड से बचाव के लिए लोग दस्ताने, मफलर व जैकेट पहनकर ही बाहर निकले। तेज हवा के कारण लोगों की कंपकंपी छूट गई।
Cold weather of gorakhpur cold winds coming from siberia in gorakhpur
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय। - फोटो : अमर उजाला।
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय का कहना है कि साइबेरिया से आ रही सर्द हवाओं ने मैदान को भी ठंडा करना शुरू कर दिया है। इसका ज्यादा असर जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तराखंड में देखा जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Cold weather of gorakhpur cold winds coming from siberia in gorakhpur
गोरखपुर में ठंड। - फोटो : अमर उजाला।
इन स्थानों पर शीतलहर चलने की आशंका है। वहीं, ठंडी हवाएं बरेली से होती हुई, गोरखपुर तक आ रही हैं। इस वजह से जिले में ज्यादा ठंड महसूस की जा रही है।
 
विज्ञापन
Cold weather of gorakhpur cold winds coming from siberia in gorakhpur
गोरखपुर में ठंड। - फोटो : अमर उजाला।
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने कहा कि अगले कुछ दिनों तक जिले में बारिश की कोई संभावना नहीं है। एक सिस्टम बंगाल की खाड़ी में बना था, जो बंगाल, झारखंड होते हुए बिहार आते-आते खत्म हो जा रहा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed