{"_id":"61bebd7c58295f5d422be9dc","slug":"cold-weather-of-gorakhpur-cold-winds-coming-from-siberia-in-gorakhpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मौसम का मिजाज: गोरखपुर में साइबेरिया से आ रही सर्द हवाएं, लोगों की छूटी कंपकंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम का मिजाज: गोरखपुर में साइबेरिया से आ रही सर्द हवाएं, लोगों की छूटी कंपकंपी
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 19 Dec 2021 10:38 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर में ठंड बढ़ी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साइबेरिया से आ रही सर्द हवाओं ने गोरखपुर में कंपकंपी छुड़ानी शुरू कर दी है। अगले सप्ताह रात के तापमान में और गिरावट आने की आशंका है। न्यूनतम तापमान लुढ़ककर छह डिग्री तक जा सकता है।
पिछले दो दिनों से हवा के रुख में बदलाव आ गया है। तेज गति से पछुवा हवा चलने लगी है। इस कारण ठंड बढ़ गई है। रात ही नहीं दिन के तापमान में भी गिरावट आ गई है। तीन-चार दिन पहले दिन का तापमान 26 डिग्री के आसपास रहता था। शनिवार को लुढ़ककर 21 डिग्री पर आ गया। तापमान गिरने और पछुवा हवा चलने से शनिवार को पूरे दिन ठंड महसूस होती रही।
2 of 5
गोरखपुर में ठंड बढ़ी।
- फोटो : अमर उजाला।
वहीं पछुवा हवा ने रविवार को खूब सितम ढाया। सुबह तेज धूप खिली लेकिन तेज हवा के कारण वह बेअसर ही रही, जिससे लोग ठिठुरते दिखे। ठंड से बचाव के लिए लोग दस्ताने, मफलर व जैकेट पहनकर ही बाहर निकले। तेज हवा के कारण लोगों की कंपकंपी छूट गई।
3 of 5
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय।
- फोटो : अमर उजाला।
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय का कहना है कि साइबेरिया से आ रही सर्द हवाओं ने मैदान को भी ठंडा करना शुरू कर दिया है। इसका ज्यादा असर जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तराखंड में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गोरखपुर में ठंड।
- फोटो : अमर उजाला।
इन स्थानों पर शीतलहर चलने की आशंका है। वहीं, ठंडी हवाएं बरेली से होती हुई, गोरखपुर तक आ रही हैं। इस वजह से जिले में ज्यादा ठंड महसूस की जा रही है।
विज्ञापन
5 of 5
गोरखपुर में ठंड।
- फोटो : अमर उजाला।
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने कहा कि अगले कुछ दिनों तक जिले में बारिश की कोई संभावना नहीं है। एक सिस्टम बंगाल की खाड़ी में बना था, जो बंगाल, झारखंड होते हुए बिहार आते-आते खत्म हो जा रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।