फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A peaceful Satyagraha demanding equal opportunities will be held on September 8.

Gorakhpur News: समान अवसर की मांग को लेकर आठ सितंबर को होगा शांतिपूर्ण सत्याग्रह

Tue, 01 Sep 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 01 Sep 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
A peaceful Satyagraha demanding equal opportunities will be held on September 8.
गोरखपुर। समान अवसर, शिक्षा और रोजगार में निष्पक्षता समेत विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को पंत पार्क में आरक्षण सुधार सत्याग्रह भारत से जुड़े नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक से पहले अमर शहीद भगत सिंह को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि मांगों को शासन तक पहुंचाने के लिए आठ सितंबर को टाउन हॉल के पास गांधी प्रतिमा के समक्ष एक दिवसीय शांतिपूर्ण सत्याग्रह किया जाएगा।
विज्ञापन

इसका नेतृत्व अभियान संयोजक राम मूरत उपाध्याय करेंगे। प्रभात धर दूबे को कार्यक्रम प्रभारी बनाया गया। सत्याग्रह में शिक्षा में आरक्षण के स्थान पर संरक्षण, योग्यता आधारित रोजगार, एक बार के लिए राजनीतिक आरक्षण, राष्ट्रीय मानव विकास सूचकांक आयोग के गठन, यूजीसी संशोधन विधेयक वापस लेने और एससी/एसटी अधिनियम की निष्पक्ष समीक्षा समेत कई मांगें उठाई जाएंगी। बैठक के बाद पदयात्रा कर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रस्तावित सत्याग्रह की सूचना और मांगों का विवरण दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed