{"_id":"6a95ec325900bb750104a149","slug":"the-bjp-held-out-the-dream-of-achhe-din-good-days-but-those-good-days-never-arrived-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1436065-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: भाजपा ने अच्छे दिन का सपना दिखाया, नहीं आए अच्छे दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: भाजपा ने अच्छे दिन का सपना दिखाया, नहीं आए अच्छे दिन
Tue, 01 Sep 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 01 Sep 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। सपा नेता व पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने कहा कि भाजपा ने झूठ बोलकर जनता को गुमराह किया। अच्छे दिन का सपना दिखाया, सरकार बनाया लेकिन किसी के अच्छे दिन नहीं आए। भाजपा राज में लगातार मंहगाई, बेरोजगारी, गरीबी, भुखमरी बढ़ी है। विश्वकर्मा खोराबार में सपा की ओर से आयोजित पीडीए पंचायत में उपस्थित लोगों के बीच अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली के जंतर मंतर पर आंदोलन के समय दिल्ली पुलिस ने छात्रों और नौजवानों को लाठियों से पीटा और छात्रों पर पैलट गन की गोली चलाई। अब भाजपा सरकार लाठी-गोली चलाने वालों को बचाने में लगी है। भाजपा सरकार छात्रों नौजवानों की विरोधी है। इस दाैरान जिला महासचिव रामनाथ यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष नगीना साहनी, दयाशंकर निषाद, रामजतन यादव, रामललित यादव, सहित अन्य लोग माैजूद रहे।
विज्ञापन