{"_id":"6a95ec572014a491c20de904","slug":"protest-against-the-fir-filed-against-rahul-gandhi-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1435956-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: राहुल गांधी पर एफआईआर के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: राहुल गांधी पर एफआईआर के विरोध में प्रदर्शन
Tue, 01 Sep 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 01 Sep 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर एफआईआर के विरोध में सोमवार को जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी ने अंबेडकर चौक पर धरना-प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी और महानगर अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एफआईआर वापस लेने की मांग की।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखने और सरकार से सवाल पूछने का अधिकार प्रत्येक नागरिक को संविधान ने दिया है। राजनीतिक और सामाजिक विषय पर अपनी बात रखने के कारण एफआईआर दर्ज कर आवाज दबाने का प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है। कांग्रेस ऐसे दमनात्मक कदमों से डरने वाली नहीं है और संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी।
राजेश तिवारी ने कहा कि हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद कार्यक्रम स्थल को गंगाजल से शुद्ध किए जाने के मामले को लेकर राहुल गांधी के वक्तव्य पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रदर्शन में डॉ. सैयद जमाल, जयंत पाठक, राजेंद्र यादव, विनोद कुमार पांडेय, डॉ. चिन्मय पांडेय, संतोष उपाध्याय, अनवर हुसैन, ज्ञानेंद्र शाही सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -