तस्वीरें: शीतलहर की चपेट में बस्ती-गोरखपुर मंडल, बर्फीली हवाओं से कांपे लोग, बारिश के भी आसार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार और सोमवार की सुबह कोहरे में लिपटी रही। विजिबिलिटी करीब सौ मीटर के आसपास रही। दिन में भी गलन बनी। अधिकतम तापमान 16.3 डिग्री रहा। ठंड से परेशान लोग बचाव के पूरे इंतजाम के साथ घर से बाहर निकले। कुछ जगहों पर ठंड से ठिठुरते लोगों ने अलाव का सहारा लिया। रात नौ बजे तक शहर की तकरीबन सभी सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय के अनुसार, अगले दो-तीन तक मौसम ऐसा ही रहेगा। न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी। सुबह कोहरा और दोपहर तक धुंध छाई रहेगी। आठ और नौ जनवरी को बूंदाबांदी की संभावना है।
एक सप्ताह में सात डिग्री गिरा पारा
एक सप्ताह में अधिकतम तापमान सात डिग्री नीचे आ गया है। 25 दिसंबर को दिन का तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया था रविवार को यह 16.3 डिग्री पर आ गया गया। वहीं न्यूनतम तापमान साल के पहले दिन के मुकाबले तीन डिग्री नीचे गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
बस्ती-गोरखपुर मंडल के जिलों का तापमान
जिला अधिकतम न्यूनतम
सिद्धार्थनगर 13.6 8.9
संतकबीरनगर 19 10
देवरिया 21 09
कुशीनगर 21 08
बस्ती 20 06
महराजगंज 20 08
गोरखपुर 16.3 10
नोट : तापमान डिग्री सेल्सियस में