{"_id":"61346f508ebc3e74d21525a5","slug":"cm-yogi-listened-to-people-complaint-in-janta-darbar-of-gorakhnath-temple","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जनता दरबार में फरियाद: मुख्यमंत्री जी! जमीन बैनामा कराया, खारिज-दाखिल भी हुआ पर नहीं मिल रहा कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता दरबार में फरियाद: मुख्यमंत्री जी! जमीन बैनामा कराया, खारिज-दाखिल भी हुआ पर नहीं मिल रहा कब्जा
Sun, 05 Sep 2021 03:16 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 05 Sep 2021 03:16 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखनाथ मंदिर के हिन्दू सेवाश्रम में रविवार को आयोजित जनता दर्शन के दौरान एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने सबसे ज्यादा शिकायतें जमीन और पुलिस महकमे से जुड़ी हुई पहुंची। चिलुआताल थाना क्षेत्र के सरहरी के रहने वाले मनोज ने मुख्यमंत्री को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि मानबेला की रहने वाले कल्लो खातून से उन्होंने जमीन बैनामा कराया था। मगर उस जमीन पर बगल के ही एक पड़ोसी ने कब्जा कर लिया है। पुलिस से शिकायत की तो उन्होंने कोई कार्रवाई करने के बजाए उन्हें भगा दिया। मुख्यमंत्री ने पास खड़े डीएम विजय किरन आनंद से मामले की जांच कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री से अपनी समस्याएं बताने के लिए रविवार की सुबह करीब 500 फरियादी गोरखनाथ मंदिर पहुंचे थे मगर व्यस्तता अधिक होने की वजह से वह 150 फरियादियों से ही मिल सके।
गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
बाकी लोगों की समस्याओं को कमिश्नर रवि कुमार एनजी, डीएम विजय किरन आनंद और मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय प्रभारी मोतीलाल सिंह ने सुना। मुख्यमंत्री, एक-एक कर कुर्सियों पर बैठे फरियादियों के पास पहुंचे। उनकी समस्याएं सुनी और कमिश्नर व डीएम को सभी मामलों का जल्द निस्तारण कराने का निर्देश दिया।
गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखनाथ हुमांयुपुर की रहने वाली प्रेमा देवी ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके पति स्वर्गीय कैलाश प्रसाद होमगार्ड थे। बीते त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सहजनवां में ड्यूटी लगी थी। ड्यूटी से लौटते समय गीडा इलाके में दुर्घटना के दौरान मौत हो गई। इसके लिए पति की मृत्यु के बाद वे मुआवजे के लिए होमगार्ड दफ्तर के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं है। इसी तरह पीपीगंज के ठाकुर प्रसाद वर्मा ने शिकायत की है कि नगर पंचायत पीपीगंज में फर्जी तरीके से सफाई कर्मचारियों को बगैर ड्यूटी के ही भुगतान किया जा रहा है। दावा किया कि पिछले दिनों एसडीएम के निरीक्षण में 47 कर्मचारी ड्यूटी से गायब भी मिले थे। मांग की है कि जांच करा कर इस घोटाले को रोका जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री जी! ससुराल वाले दे रहे धमकी
कैंट इलाके के दाउदपुर की रहने वाली एक महिला ने मुख्यमंत्री से फरियाद करते हुए बताया कि उसकी शादी फरवरी 2020 में सिंघड़िया के एक परिवार में हुई थी। शादी के बाद से ससुराल वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया। अब ससुराल के लोग उन्हें रास्ते में रोक कर केस वापस लेने के लिए जान से मारने की धमकिया दे रहे हैं लेकिन पुलिस सुनवाई नहीं कर रही।
कैंट इलाके के दाउदपुर की रहने वाली एक महिला ने मुख्यमंत्री से फरियाद करते हुए बताया कि उसकी शादी फरवरी 2020 में सिंघड़िया के एक परिवार में हुई थी। शादी के बाद से ससुराल वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया। अब ससुराल के लोग उन्हें रास्ते में रोक कर केस वापस लेने के लिए जान से मारने की धमकिया दे रहे हैं लेकिन पुलिस सुनवाई नहीं कर रही।
विज्ञापन
गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
ग्राम पंचायत सहायक भर्ती में गड़बड़ी का लगाया आरोप
गुलरिहा सरहरी के रहने वाले राकेश कुमार जायसवाल ने ग्राम पंचायत सहायक में होने वाली भर्ती में अनियमितता का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनके पिता की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी। उसके बाद भी उनका नाम चयन सूची से बाहर कर दिया गया। इसपर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।