सीएम योगी अपने चार दिन के दौरे पर गोरखपुर आ गए हैं। वह सीधे चिड़ियाघर पहुंचे और वहां उन्होने उद्घाटन से पहले पूजा में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने चिड़ियाघर का मॉडल देखा और उद्घाटन किया।
2 of 6
चिड़ियाघर के उद्घाटन से पहले पूजा करते सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
उद्घाटन के दौरान सीएम योगी के साथ सदर सांसद रवि किशन, राज्यसभा सांसद जयप्रकाश निषाद, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला, विधायक संगीता यादव, विपिन सिंह, फतेह बहादुर सिंह, महेंद्र पाल सिंह, एडीजी अखिल कुमार, डीआईजी प्रितींदर सिंह मंडलायुक्त जयंत नार्लिकर, जिला अधिकारी के. विजेंद्र पांडियन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने मौलश्री का पौधा भी रोपड़ किया।
3 of 6
सीएम योगी गोल्फ कार्ट में बैठकर चिड़ियाघर का आनंद लिया।
- फोटो : अमर उजाला।
इसके बाद सीएम योगी को गोल्फ कार्ट में बैठाकर चिड़ियाघर का एक-एक हिस्सा दिखाया जा रहा है। चिड़ियाघर के अंदर का पूरा दृश्य बाहर स्टेज के सामने बैठे लोगों को स्क्रीन पर लाइव दिखाया जा रहा है।
4 of 6
Gorakhpur Zoo
- फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि गोरखपुर चिड़ियाघर का शिलान्यास 2011 में हुआ था। तत्कालीन वन मंत्री व कैंपियरगंज से वर्तमान भाजपा विधायक फतेहबहादुर सिंह ने शिलान्यास करके काम की शुरूआत की थी। इस बीच सपा व बसपा की सरकार बनी लेकिन निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका।
5 of 6
Gorakhpur Zoo
- फोटो : अमर उजाला।
गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ जैसे ही मुख्यमंत्री बने, वैसे ही काम में तेजी आ गई। नतीजा है कि चार वर्षों में चिड़ियाघर बनकर तैयार हो गया। वन्य जीव भी आ गए। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही लोकार्पण कर रहे हैं।