Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   police Tighten Security arrangments in Gorakhpur Markets ahead og dhanteras

धनतेरस: गोरखपुर के बाजारों में पुलिस का पहरा, सीसीटीवी से निगरानी; सादे कपड़ों में रहेंगी महिला पुलिसकर्मी

Thu, 05 Nov 2026 10:06 PM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: अनुराग रंजन Updated Thu, 05 Nov 2026 10:06 PM IST
सार

सराफा दुकानों और आभूषण शोरूम में खरीदारों की अधिक भीड़ जुटने की संभावना है। इसे देखते हुए भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी। पुलिसकर्मी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे।

विज्ञापन
police Tighten Security arrangments in Gorakhpur Markets ahead og dhanteras
धनतेरस को देखते हुए गाेरखपुर में सुरक्षा व्यवस्था चौकस। - फोटो : एआई

विस्तार

धनतेरस पर बाजार में उमड़ने वाली भीड़ और सोने-चांदी की खरीदारी को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा का खाका तैयार किया है। सराफा बाजार और बड़े शोरूम वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। शुक्रवार सुबह 10 बजे से पुलिसकर्मी मोर्चा संभाल लेंगे। दुकानों और शोरूम के बंद होने तक सुरक्षा व्यवस्था जारी रहेगी।
विज्ञापन


स्थानीय अधिकारियों को लगातार भ्रमण करने के निर्देश
घंटाघर, आर्यनगर, असुरन, मेडिकल कॉलेज और गोलघर के प्रमुख बाजारों व शोरूम पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। सुरक्षा की जिम्मेदारी संबंधित चौकी प्रभारियों और थानेदारों को सौंपी गई है। पुलिस ने प्रमुख बाजारों को अलग-अलग हिस्सों में बांटकर स्थानीय अधिकारियों को लगातार भ्रमण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


धनतेरस पर सराफा दुकानों और आभूषण शोरूम में खरीदारों की अधिक भीड़ जुटने की संभावना है। इसे देखते हुए भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी। पुलिसकर्मी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे और जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सादे कपड़ों में तैनात रहेंगी महिला पुलिसकर्मी
बाजार में महिलाओं की सुरक्षा के लिए सादे कपड़ों में भी महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। ये भीड़ के बीच रहकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगी। इसके अलावा शोरूम के आसपास लगे सीसी कैमरों के जरिए भी निगरानी की जाएगी। पुलिस अधिकारी कैमरों की मदद से भीड़भाड़ और संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed