{"_id":"6aecac53905b1699ca0073c1","slug":"gorakhpur-police-on-high-alert-ahead-of-diwali-senior-officers-conduct-flag-march-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: दीपावली से पहले पुलिस अलर्ट, अधिकारियों ने किया पैदल मार्च; सर्राफा बाजारों की सुरक्षा पर खास नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: दीपावली से पहले पुलिस अलर्ट, अधिकारियों ने किया पैदल मार्च; सर्राफा बाजारों की सुरक्षा पर खास नजर
Thu, 05 Nov 2026 09:48 PM IST
अनुराग रंजन
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: अनुराग रंजन
Updated Thu, 05 Nov 2026 09:48 PM IST
सार
डीआईजी एस चनप्पा ने भी दीपावली के मद्देनजर पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान एसपी सिटी निमिष पाटील, एसपी ट्रैफिक अमित श्रीवास्तव और सीओ कैंट अरुण कुमार यश समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
पैदल मार्च करते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धनतेरस और दीपावली के मद्देनजर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट हो गई है। पुलिस अधीक्षक उत्तरी राजेश घुनावत ने कैंपियरगंज और पिपराइच थाना क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर बाजारों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान सर्राफा प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर संचालकों से संवाद किया और सुरक्षा संबंधी जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने पुलिसकर्मियों को बाजारों में लगातार भ्रमणशील रहने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए। त्योहारों के दौरान विशेष सतर्कता बरतने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
उधर, डीआईजी एस चनप्पा ने भी दीपावली के मद्देनजर पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान एसपी सिटी निमिष पाटील, एसपी ट्रैफिक अमित श्रीवास्तव और सीओ कैंट अरुण कुमार यश समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को त्योहारों के दौरान मुस्तैदी बनाए रखने के निर्देश दिए।