Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   One Quintal of Cannabis Seized from Scorpio Woman Smuggler Arrested

महराजगंज: स्कॉर्पियो से एक क्विंटल गांजा बरामद, महिला तस्कर गिरफ्तार; दो अन्य की तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 05 Nov 2026 04:28 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज Published by: अनुराग रंजन Updated Thu, 05 Nov 2026 04:28 PM IST
सार

बरामदगी के बाद पुलिस गांजे की आपूर्ति के स्रोत और तस्करी से जुडे पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुट गई है। स्कॉर्पियो के इस्तेमाल और आरोपितों के आपसी संपर्कों की भी जांच की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से सीमावर्ती क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोहों में खलबली मची हुई है।

विज्ञापन
One Quintal of Cannabis Seized from Scorpio Woman Smuggler Arrested
गिरफ्तार महिला तस्कर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

स्कॉर्पियो में एक क्विंटल से अधिक गांजा की खेप ले जाते समय पुलिस एक महिला को गिरफ्तार कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत ठूठीबारी कोतवाली पुलिस ग्रामसभा लोहरौली के समीप एक स्कॉर्पियो गाड़ी से करीब एक क्विंटल गांजा बरामद किया है। इस दौरान गाड़ी मे सवार एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जबकि गाड़ी में कुल तीन लोग सवार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि स्कॉर्पियो गाड़ी से मादक पदार्थों की बडी खेप ले जाई जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने लोहरौली के समीप घेराबंदी कर संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोक लिया। तलाशी के दौरान गाड़ी से करीब एक क्विंटल गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से एक महिला को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


कार्रवाई के बाद पुलिस अब गांजा तस्करी से जुड़े नेटवर्क की पड़ताल में जुट गई है। बरामद खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही गाड़ी में सवार अन्य दो लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में इतनी बड़ी मात्रा में गांजे की बरामदगी से तस्करी के नेटवर्क को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तस्करी के नेटवर्क तक पहुंचने में जुटी पुलिस
बरामदगी के बाद पुलिस गांजे की आपूर्ति के स्रोत और तस्करी से जुडे पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुट गई है। स्कॉर्पियो के इस्तेमाल और आरोपितों के आपसी संपर्कों की भी जांच की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से सीमावर्ती क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोहों में खलबली मची हुई है। मामले में आगे की जांच और पूछताछ जारी है।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी बरामद  गांजा के तस्करी का खुलासा करते हुए बताया की
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed