फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Election 2022: सीएम योगी ने नामांकन से पहले गोरखनाथ मंदिर में किया रुद्राभिषेक, विश्व कल्याण के लिए मांगी मन्नत

Fri, 04 Feb 2022 10:13 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 04 Feb 2022 10:13 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath performed Rudrabhishek in Gorakhnath temple befor up election nomination
गोरखपुर में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

गोरक्षनगरी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नामांकन करने से पहले अपने आवास में ही रुद्राभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने देवाधिदेव भगवान शिव से संपूर्ण विश्व के कल्याण, उद्धार, समृद्धि एवं शांति के लिए प्रार्थना की।



बता दें कि सुबह मुख्यमंत्री की दिनचर्या परंपरागत रही। आवास से निकलने के बाद सबसे पहले उन्होंने बाबा गोरखनाथ के दरबार में पहुंचकर विधि-विधान के साथ बाबा की पूजा-अर्चना की। उसके बाद मुख्यमंत्री अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर गए और उनका आशीर्वाद लिया।

CM Yogi Adityanath performed Rudrabhishek in Gorakhnath temple befor up election nomination
गोरखपुर में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

हमेशा की तरह उन्होंने मंदिर परिसर का भ्रमण किया और व्यवस्था को लेकर जरूरी निर्देश दिए। आधा घंटा गोशाला में गायों के साथ गुजारने के बाद उन्होंने पालतू कुत्ते गुल्लू को बिस्किट खिलाने के साथ ही उसे दुलारा-पुचकारा। उसके बाद मुख्यमंत्री रुद्राभिषेक के लिए अपने आवास के शक्तिपीठ में पहुंचे। वहां आचार्यगण पहले से तैयारी के साथ बैठे थे।

CM Yogi Adityanath performed Rudrabhishek in Gorakhnath temple befor up election nomination
गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

वह जनता दरबार में न जाकर सीधे ऊपर गए और कक्ष के पास स्थापित शक्ति पीठ पर लोक कल्याण के लिए रुद्राभिषेक किया। दुर्गा शक्ति पीठ के पास लोक कल्याण के लिए मुख्यमंत्री ने रुद्राभिषेक किया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath performed Rudrabhishek in Gorakhnath temple befor up election nomination
गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

मंदिर के 11 आचार्य अरविंद त्रिपाठी व आचार्य रामानुज के नेतृत्व में मंत्रोच्चार करने के लिए बैठे थे। मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक शुरू किया गया। रुद्राभिषेक के लिए दूध, आम्र रस, गन्ने का रस के अलावा अन्य कई फलों का रस रखा गया था। सुबह सात 7 बजे से  9 बजे तक रुद्राभिषेक किया गया। उसके बाद हवन किया गया।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath performed Rudrabhishek in Gorakhnath temple befor up election nomination
गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर-बस्ती मंडल की 41 विधानसभा सीटों की नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू होगी। 11 फरवरी तक नामांकन कराए जा सकेंगे। दोनों मंडल के चुनाव छठें चरण में तीन मार्च को होने हैं। 10 मार्च को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
गोरखपुर-बस्ती मंडल में सबसे ज्यादा नौ सीटें गोरखपुर में हैं। नामांकन के पहले दिन ही शहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी योगी आदित्यनाथ नामांकन कराएंगे। संतकबीरनगर नगर में विधानसभा की तीन, सिद्धार्थनगर में पांच, बस्ती में पांच, देवरिया में सात, कुशीनगर में सात और महराजगंज में पांच सीटें हैं।

कई सीटों पर प्रत्याशी तय नहीं

नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है, लेकिन गोरखपुर की कई सीटों के प्रत्याशियों के नाम का एलान नहीं हो सका है। भाजपा ने गोरखपुर ग्रामीण से प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है। इसी तरह समाजवादी पार्टी ने गोरखपुर शहर और चौरीचौरा से प्रत्याशी के नाम का एलान नहीं किया है। कांग्रेस ने गोरखपुर शहर, सहजनवां, चिल्लूपार, कैंपियरगंज, गोरखपुर ग्रामीण, चौरीचौरा और बांसगांव के प्रत्याशी अभी तक तय नहीं किए हैं। बसपा ने नौ विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed