फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर में कोरोना: एक की मौत, दो डॉक्टरों समेत मिले 75 पॉजिटिव

Thu, 03 Feb 2022 10:24 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 03 Feb 2022 10:24 AM IST
विज्ञापन
One dead 75 Corona positives including two doctors in Gorakhpur
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। बुधवार को जिले में 75 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। वहीं बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में भर्ती पश्चिमी चंपारण की एक बुजुर्ग महिला की मौत भी हुई है। संक्रमितों में दो डॉक्टरों और तीन मासूम भी शामिल हैं।



राहत की बात यह है कि 236 लोगों ने कोरोना को मात दी है। इसके बाद से सक्रिय मरीजों की संख्या 922 पहुंच गई है। मंगलवार को 116 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। वहीं तीन लोगों की जान भी गई थी।

 

One dead 75 Corona positives including two doctors in Gorakhpur
कोरोना जांच - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के मुताबिक, संक्रमितों में बीआरडी मेडिकल कॉलेज और एक निजी अस्पताल के एक-एक डॉक्टर, बीआरडी मेडिकल कॉलेज के दो छात्र और फातिमा हॉस्पिटल में दो लोग संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा राप्ती नगर में चार वर्ष का एक मासूम, कौड़ीराम में सात वर्ष का एक बालक और पिपराइच में एक तीन वर्ष का बच्चा भी पॉजिटिव मिला है।

 

One dead 75 Corona positives including two doctors in Gorakhpur
कोरोना जांच करती स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : पीटीआई

वहीं, राप्ती नगर में एक ही परिवार के तीन लोग, इसमें एक 14 वर्ष का किशोर, भटहट में एक ही परिवार के तीन लोग, पिपराइच में एक ही परिवार के दो लोग, कौड़ीराम में एक ही परिवार के दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
One dead 75 Corona positives including two doctors in Gorakhpur
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि पहली लहर से लेकर अब तक 66,040 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 64,262 लोगों ने कोरोना को मात दी है। 856 की मौत हो चुकी है।

 

विज्ञापन
One dead 75 Corona positives including two doctors in Gorakhpur
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

5263 संक्रमितों की हुई जांच

कोरोना जांच की रफ्तार पहले की तुलना में थोड़ी कम हो गई है। पहले जहां सात हजार के आसपास जांच हो रही थी वहीं, अब यह संख्या पांच हजार के आसपास सिमट गई है। बुधवार को 5263 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें 2615 लोगों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए जबकि, 2648 लोगों की जांच एंटीजन किट से की गई।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed