फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वायरस: नेपाल से आने वाले चीनी पर्यटकों की भारत में एंट्री पर रोक, नया वीजा भी नहीं

Thu, 06 Feb 2020 11:42 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज।
डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज। Published by: विजय जैन Updated Thu, 06 Feb 2020 11:42 AM IST
विज्ञापन
Ban on entry of Chinese travelers due to Corona virus In India
भारत-नेपाल सीमा पर जुटे चीनी नागरिक। - फोटो : अमर उजाला।

कोरोना वायरस का कहर चीन से शुरू होकर दुनिया भर के कई देशों में फैल रहा है। भारत में भी इसके कई मरीज मिले हैं, जिसको देखते हुए भारत सरकार के निर्देश पर नेपाल से आने वाले चीनी पर्यटको को बुधवार से भारत आगमन पर रोक लगा दी है। यह दिशा निर्देश भारत-नेपाल सभी सरहद पर भी लागू हो गया है। सोनौली के आव्रजन विभाग के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है। आव्रजन विभाग के अनुसार यह आदेश पहले से प्रवेश की अनुमति लिए चीनी नागरिकों के लिए नहीं है। नए सिरे से आने वाले चीनी गणराज्य के नागरिकों को भारत प्रवेश का वीजा एवं एराइवल नहीं दिया जाएगा।

Ban on entry of Chinese travelers due to Corona virus In India
नेपाल से आए चीनी नागरिको का स्वास्थ्य परीक्षण करते डॉक्टर। - फोटो : अमर उजाला।
बुधवार की शाम सोनौली सीमा से भारत से नेपाल जा रहे 113 ताइवान के नागरिकों को इस ऊहापोह में घंटो रुकना पड़ा कि अगर वह नेपाल के लुंबिनी दर्शन के लिए नेपाल गए। तो उन्हें वापसी में भारत प्रवेश की अनुमति मिलेगी या नहीं। आव्रजन अधिकारियों ने भी इस समस्या के बावत उच्चाधिकारियों से बात की। करीब दो घंटे बाद उन्हें नेपाल जाने दिया गया। बताया कि भारत के रास्ते जाने वाले सभी विदेशी नागरिकों को वापसी की अनुमति मिलेगी। सिर्फ चाइना के नागरिकों को नेपाल के रास्ते भारत आने पर बुधवार से सरकार की तरफ से प्रतिबंध लगाया गया है।
Ban on entry of Chinese travelers due to Corona virus In India
कोरोना वायरस को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। - फोटो : amarujala
कोरोना वायरस को लेकर सरहद पर डॉक्टरों सहित प्रशासन भी सतर्क है। बुधवार की शाम तक 189 विदेशी पर्यटकों की स्क्रीनिंग जांच डॉ. अमित राव, अशोक कुमार और महेंद्र कुमार ने किया। जिसमें थाइलैंड, ताइवान के पर्यटक शामिल रहे।

गौरतलब है कि भारत-नेपाल सीमा पर कोरोना वायरस की जांच के लिए तत्परता से काम किया जा रहा है। रविवार को धारचूला में 90 और झूलाघाट में 25 लोगों की जांच की गई। जांच में किसी में भी वायरस के लक्षण नहीं पाए गए।  

धारचूला में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर फुरखान ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर मिली एडवाइजरी के अनुसार सीमा पर मुस्तैदी से काम किया जा रहा है। डॉ. विजय फिरमाल के नेतृत्व में भारत नेपाल सीमा पुल पर आवाजाही कर रहे लोगों को चेक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ban on entry of Chinese travelers due to Corona virus In India
भारत-नेपाल सीमा पर सभी यात्रियों की जांच हो रही है। - फोटो : social media
चीन यात्रा से 15 जनवरी के बाद भारत लौटने वाले ऐसे यात्रियों, जिनमें बुखार या फ्लू के लक्षण मिलेंगे तो उन्हें अस्पतालों में बने आईसोलेशन वार्ड में रखा जाएगा। प्रदेश भर के अस्पतालों में नोवल कोरोना वायरस से निपटने की तैयारियों के लिए 820 बेड आरक्षित किए गए हैं। 

जिन लोगों ने चीन की यात्रा की है लेकिन उनमें कोई भी लक्षण नहीं मिले हैं, उन्हें 28 दिन तक घर पर ही आईसोलेशन में रखने के निर्देश दिए गए हैं। सोमवार को चीन यात्रा से लौटे 29 यात्रियों की जांच की गई। सभी को घर पर ही आईसोलेशन में रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Ban on entry of Chinese travelers due to Corona virus In India
भारत-नेपाल सीमा पर डॉक्टरों की कई टीम को तैनात किया गया है। - फोटो : amarujala
राज्य नियंत्रण कक्ष इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम के प्रवक्ता डॉ. विकासेंदु अग्रवाल के अनुसार विश्व स्वास्थ्य संगठन ने नोवल कोरोना वायरस (2019 एनसीओवी) से 24 देशों के प्रभावित होने की जानकारी दी है। 

इसी को देखते हुए उत्तर प्रदेश में चीन से आने वाले यात्रियों की निगरानी और वायरस केनियंत्रण के लिए जरूरी मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए राज्य और जिला स्तर पर 24 घंटे एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed