फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छेड़खानी होते ही हाईवे पर हिम्मत न दिखाती बहनें तो गोरखपुर में भी हो जाता 'हैदराबाद जैसा कांड'

Thu, 06 Feb 2020 11:42 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Thu, 06 Feb 2020 11:42 AM IST
विज्ञापन
Molested victims sisters show Bravery otherwise case of Hyderabad here like in Gorakhpur
हाइवे पर लड़कियों से छेड़खानी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। - फोटो : अमर उजाला
याद कीजिए 27 नवंबर 2019 की रात। हैदराबाद में हाईवे पर स्कूटी से जा रही वेटेनरी डॉक्टर की जब स्कूटी पंचर हुई तो कुछ लोग मदद के बहाने उसे सुनसान जगह ले गए। वहां सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसे जला दिया था। इस घटना से देश भर में गुस्से की लहर दौड़ गई थी। जगह-जगह प्रदर्शन और आंदोलन हुए थे। चार आरोपी गिरफ्तार हुए थे। बाद में हिरासत से भागने पर 06 दिसंबर को पुलिस ने एनकाउंटर कर चारों आरोपियों को मार दिया था।


गोरखपुर में इसी तरह रात को हाइवे पर छेड़खानी का शिकार हुईं स्कूटी सवार दो बहनें हिम्मत न दिखातीं तो हैदराबाद जैसा कांड हो सकता था।
Molested victims sisters show Bravery otherwise case of Hyderabad here like in Gorakhpur
कार में सवार थे आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर में शुरुआत कुछ ऐसी ही हुई। सोमवार रात करीब 9 बजे दो बहनें स्कूटी से कैंपियरगंज से गोरखपुर आ रही थीं। वह अभी पीपीगंज नयनसर टोल प्लाजा के बाइक लेन से दस कदम आगे बढ़ी थीं कि कार सवार चार युवकों ने स्कूटी को रोककर उन्हें घेर लिया और छेड़खानी करने लगे। खुद को घिरा देख बदहवास हाल में दोनों किशोरियों ने हिम्मत दिखाई और शोर मचा दिया तो कार सवार शोहदे भाग खड़े हुए। किशोरियों ने पीपीगंज पुलिस चौकी पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने टोल प्लाजा पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज की मदद से शोहदों की तलाश शुरू कर दी।

Molested victims sisters show Bravery otherwise case of Hyderabad here like in Gorakhpur
पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। - फोटो : अमर उजाला

देर रात पुलिस ने चारों आरोपितों को जंगल कौड़िया के पास स्थित एक ढाबा से पकड़ लिया। पुलिस ने इस मामले में पहले किशोरी के चचेरे भाई की तहरीर पर छेड़खानी और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया था, मगर जांच के बाद पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई गई है। चारों आरोपितों को मंगलवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं ओला कार चालक को पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ दिया।

आरोपितों की पहचान विकासनगर बरगदवां निवासी व एम्स में संविदाकर्मी आकाश सिंह, आनंदनगर, महराजगंज निवासी व ऑप्थेल्मोलॉजिस्ट आदित्य श्रीवास्तव, गोरखनाथ निवासी अमृतेंद्र पांडेय उर्फ गोलू, पादरी बाजार निवासी व आईटीआई छात्र शिवकांत श्रीवास्तव के रूप में हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Molested victims sisters show Bravery otherwise case of Hyderabad here like in Gorakhpur
स्कूटी सवार लड़कियों को देखकर कर रहे थे छींटाकशी। - फोटो : अमर उजाला

शोहदों ने दो किमी तक कार से पीछा किया
दोनों बहनें शादी समारोह में गई थीं। छोटे भाई के साथ सोमवार की रात घर लौट रही थीं। इसी दौरान पीपीगंज कस्बे से आगे बढ़ते ही पीछे से आ रहे कार सवार शोहदों की नजर उन पर पड़ गई। रात में स्कूटी सवार लड़कियों को देखकर उन्होंने छींटाकशी शुरू कर दी। पहले तो लड़कियों ने उनकी हरकत को नजरअंदाज किया, लेकिन शोहदे उनके पीछे लग गए।

करीब दो किमी तक उनका पीछा करते हुए नयनसर टोल प्लाजा के पास पहुंच गए। डरी लड़कियां रास्ते में ही रुक गई थीं। करीब बीस मिनट बाद आगे बढ़ीं तो नयनसर टोल प्लाजा के पास शोहदे इंतजार कर रहे थे। लड़कियों के आते ही उन्हें रोककर घेर लिया और छेड़खानी करने लगे।

विज्ञापन
Molested victims sisters show Bravery otherwise case of Hyderabad here like in Gorakhpur
आरोपियों पर छेड़खानी, धमकी का केस दर्ज। - फोटो : अमर उजाला
ओला चालक से पूछताछ
आरोपित ओला की कार में सवार थे। कार चालक राकेश से पुलिस पूछताछ की है। हालांकि अभी तक के बयान में उसकी कोई गलती सामने नहीं आई है।

पीपीगंज एसओ राजप्रकाश सिंह ने कहा कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर सीसी टीवी की मदद से कार के नंबर से पहचान करके सभी चार आरोपित गिरफ्तार कर लिए गए हैं। उनके खिलाफ छेड़खानी, धमकी का केस दर्ज है। बयान होने के बाद धारा बढ़ाई जाएगी।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed