फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: एम्स में लगीं सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीनें, नहीं होगी किसी को परेशानी

Tue, 09 Mar 2021 10:06 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 09 Mar 2021 10:06 AM IST
विज्ञापन
AIIMS launches sanitary pad vending machines
Gorakhpur AIIMS - फोटो : अमर उजाला।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में आकांक्षा महिला समिति की ओर से दो सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीनें लगाई गईं। मशीन में पांच रुपये का सिक्का डालते ही, महिलाएं सेनेटरी पैड प्राप्त कर सकेंगी। इसका उद्घाटन आकांक्षा समिति की प्रदेश अध्यक्ष व मुख्य सचिव की पत्नी डॉ. अर्चना तिवारी, कमिश्नर जयंत नार्लिकर और एम्स की कार्यकारी निदेशक डॉ. सुरेखा किशोर ने संयुक्त रूप से किया।



 

AIIMS launches sanitary pad vending machines
AIIMS Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में जुड़ीं डॉ. अर्चना तिवारी ने कहा कि एम्स के साथ मिलकर पूर्वी उत्तर प्रदेश को स्वास्थ्य के क्षेत्र में सशक्त बनाया जाएगा। इस बीच उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में आकांक्षा समिति (आईएएस अधिकारियों की पत्नियों की संस्था) और एम्स के साथ मिलकर काम करने का प्रस्ताव निदेशक को दिया।

 

AIIMS launches sanitary pad vending machines
AIIMS Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

डॉ. सुरेखा किशोर ने कहा कि सेनेटरी वेंडिंग मशीन की इस व्यवस्था से आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए सहूलियत होगी। आकांक्षा समिति की ओर से 150 महिलाओं को निशुल्क सेनेटरी पैड व डॉक्टरों को तुलसी का पौधा तथा मास्क दिया गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
AIIMS launches sanitary pad vending machines
AIIMS Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला
कमिश्नर जयंत नार्लिकर ने हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। सीडीओ की पत्नी मनजोत कौर ने भी सहयोग देने की बात कही। कार्यक्रम संयोजक डॉ. प्रियंका यादव ने बताया कि कमिश्नर ने 21 और सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीनें आकांक्षा समिति को व एम्स को उपलब्ध कराई हैं।

 
विज्ञापन
AIIMS launches sanitary pad vending machines
गोरखपुर AIIMS। - फोटो : अमर उजाला
यह मशीनें एम्स और आकांक्षा समिति गोद लिए गांवों में लगवाएगी। इस दौरान एम्स की डॉ. प्रीति बाला, डॉ. नंदिता सिंह, डॉ. तूलिका चंद्रा, डॉ. ऋचा त्रिपाठी, इला मोहंती व डेंटल सर्जन डॉ. अर्पिता सिंह आदि मौजूद रहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed