फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: इस रजिया सुल्ताना का काम जानकर हो जाएंगे हैरान, महिलाओं के लिए कर रही हैं बड़ा काम

Mon, 08 Mar 2021 02:21 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 08 Mar 2021 02:21 PM IST
विज्ञापन
Razia Sultana received 30 national and international awards for helping women in Gorakhpur
बाएं से दूसरा रजिया सुल्ताना। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर में मोहद्दीपुर की रजिया सुल्ताना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर नजीर पेश कर रही हैं। रजिया ने 26 साल की उम्र में ही 40 महिलाओं को निशुल्क फैशन डिजाइनिंग का गुर सिखाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया है। इस काम के लिए रजिया को 30 पुरस्कार मिल चुके हैं।



 

Razia Sultana received 30 national and international awards for helping women in Gorakhpur
रजिया सुल्ताना। - फोटो : अमर उजाला।

इसमें एक अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी शामिल है। रजिया कहती हैं कि महिलाओं को फैशन डिजाइनिंग का एक्सपर्ट बना रहे हैं, यह अच्छा लगता है। यह सिलसिला जारी रखूंगी। महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी तो समाज में उनका सम्मान बढ़ेगा। वह आर्थिक तौर पर किसी पर आश्रित नहीं रहेंगी।

Razia Sultana received 30 national and international awards for helping women in Gorakhpur
रजिया सुल्ताना महिलाओं को देती हैं खास प्रशिक्षण। - फोटो : अमर उजाला।

फैशन डिजाइनर हैं रजिया
रजिया के सिर से पिता का साया बचपन में ही उठ गया। मां की प्रेरणा और सहयोग से उन्होंने गोरखपुर विश्वविद्यालय से विज्ञान वर्ग में स्नातक और तीन साल के फैशन एसेसरीज एंड क्राफ्ट डिजाइनिंग का कोर्स किया। इसके बाद फैशन एवं टेक्सटाइल डिजाइनिंग में भविष्य संवारा। अब इसे ही अपना पैशन बना चुकी हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Razia Sultana received 30 national and international awards for helping women in Gorakhpur
रजिया सुल्ताना। - फोटो : अमर उजाला।

महिलाओं को दी फैशन डिजाइनिंग की शिक्षा
एक प्राइवेट संस्था से फैशन एवं टेक्सटाइल डिजाइनिंग का कोर्स करने के बाद रजिया ने घर को ही कार्यस्थल बना लिया। कोरोना संकट के बीच तमाम चुनौतियां आईं, लेकिन रजिया ने हार नहीं मानी। महिलाओं को घर बुलाया और फैशन डिजाइनिंग की बारीकियों की जानकारी देनी शुरू कीं। एक बार में 15 महिलाओं को प्रशिक्षित करती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed