फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस महीने 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, समय से निपटा लें सभी जरूरी बैंकिंग से जुड़े काम

Thu, 04 Mar 2021 06:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Thu, 04 Mar 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
10 days bank will be closed in March month
बैंक। (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

इस मार्च के महीने में बैंकों की शाखाएं 10 दिन बंद रहेंगी। ऐसे में समय से लेन-देन, आरटीजीएस, एनईएफटी सहित अन्य बैंकिंग कामकाज निपटा लेना उचित होगा। बैंक बंद होने पर कैश के लिए लोगों की निर्भरता एटीएम पर बढ़ जाएगी। हालांकि बैंक प्रबंधकों का कहना है कि अवकाश के दिनों में एटीएम में कैश की दिक्कत नहीं होगी। संबंधित एजेंसियों को पहले ही अलर्ट कर दिया गया है।





 

10 days bank will be closed in March month
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

मार्च में होने वाले अवकाश को देखते हुए बैंकों की ओर से कैश की दिक्कत न हो, इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उधर, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने निजीकरण के विरोध में 15 व 16 मार्च को लगातार दो दिन हड़ताल का निर्णय लिया है। यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के जिला मंत्री डीके गुप्ता ने गुरुवार को बताया कि सरकार के बैंकिंग क्षेत्र में निजीकरण के विरोध में सभी बैंकों में दो दिवसीय हड़ताल रहेगी। 15 व 16 मार्च की हड़ताल में सभी बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी शामिल होंगे।  

 

10 days bank will be closed in March month
HDFC Bank - फोटो : pixabay

इस दिन बैंकों में नहीं होगा कामकाज
सात मार्च को रविवार, 11 मार्च को महाशिवरात्रि, 13 मार्च को माह का दूसरा शनिवार, 14 मार्च को रविवार, 15 व 16 मार्च को बैंककर्मियों की पूर्व निर्धारित हड़ताल, 21 मार्च को रविवार, 27 मार्च को माह का चौथा शनिवार, 28 मार्च को रविवार, 29 मार्च को होली का अवकाश रहेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
10 days bank will be closed in March month
एटीएम (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : iStock

जिले में हैं 192 बैंक शाखाएं, 200 एटीएम
देवरिया जिले में सभी बैंकों की कुल 192 शाखाएं हैं। इसमें भूमि विकास एवं कोआपरेटिव बैंक की शाखाएं भी शामिल हैं। विभिन्न बैंकों के 200 एटीएम हैं। अलग-अलग एजेंसियां इसमें कैश लोड करती हैं। लीड बैंक प्रबंधक राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मार्च में छुट्टियों की अधिक संख्या एवं वित्तीय वर्ष की क्लोजिंग को देखते हुए सभी शाखाओं को एटीएम में पर्याप्त कैश रखने के निर्देश दिए जाएंगे।


 

विज्ञापन
10 days bank will be closed in March month
एटीएम (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : iStock
अधिकारियों ने क्या कहा...
मार्च में अवकाश की संख्या को देखते हुए सभी एटीएम में कैश रखने की व्यवस्था कराई जाएगी। छुट्टियां लगातार नहीं हैं, ऐसे में ग्राहकों को कोई विशेष दिक्कत नहीं होगी। होली के एक सप्ताह पूर्व से ही एटीएम में कैश बनाए रखने के लिए संबंधित एजेंसियों ने आदेश दे रखा है।  -संजय कुमार, शाखा प्रबंधक पीएनबी मुख्य शाखा रेलवे स्टेशन रोड

जिले में इंडियन बैंक की कुल आठ शाखाएं एवं दो एटीएम हैं। एटीएम में कैश समाप्त होने पर अवकाश के दिन भी शाखा खोलकर कैश देने की व्यवस्था की जाती है। लोगों को होली सहित अन्य अवकाश में परेशानी न हो, इसके लिए पर्याप्त इंतजाम किया जाएगा।  -कृष्णपति त्रिपाठी, शाखा प्रबंधक इंडियन बैंक
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed