सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म टाइगर जिंदा है जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार है, लेकिन सलमान अपनी हीरोइन कटरीना को छोड़ किसी और के साथ दिल दिया गल्ला गाने पर डांस कर रहे हैं। ये कोई और नहीं बल्कि सलमान की फेवरेट मौनी रॉय है।
कटरीना को छोड़, 'नागिन' के साथ 'दिल दिया गल्ला' कर रहे सलमान खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलर्स टीवी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें सलमान खान, मौनी रॉय के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। हालांकि यह कोई पहला मौका नहीं है, जब सलमान मौनी के साथ नजर आए हैं। इससे पहले भी दोनों बिग बॉस के प्रोमो में एक साथ नजर आ चुके हैं।
गौरतलब है कि टेलीविजन की 'नागिन' मौनी रॉय सलमान खान की बहुत बड़ी फैन है। सलमान भी उन्हें पसंद करते हैं। खबरों की मानें तो सलमान के बर्थडे को सेलिब्रेट करने के लिए मौनी बिग बॉस के घर में जाएंगी और सभी के साथ उनका जन्मदिन मनाएंगी। सलमान खान का बर्थडे 27 दिसंबर को है।
पढ़ें: Bigg Boss 11: सलमान खान के बर्थडे पर घरवालों के लिए डबल डोज, एंट्री लेगी 'नागिन'
मौनी 'नागिन' की अब तक की दो सीरीज कर चुकी हैं। लेकिन अब उन्होंने इस सीरियल से किनारा कर फिल्मों की तरफ रुख कर लिया है। मौनी जल्द ही अक्षय कुमार के साथ 'गोल्ड' फिल्म में नजर आएंगी। इसके साथ ही उन्हें अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी देखा जाएगा। जिसमें वो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ दिखाई देंगी।
.@BeingSalmanKhan and @Roymouni give a wonderful performance on Dil Diyan Gallan! Watch them tonight at 9 PM on #WeekendKaVaar. #BBSneakPeek pic.twitter.com/qp85MTH3ll
मौनी को एकता कपूर और कलर्स चैनल की फेवरेट एक्ट्रेस कहा जाता है। ऐसे में बिग बॉस में उनका नजर आना फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि वो सलमान खान की बहन अर्पिता के पति आयुष शर्मा के साथ लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि ये खबरें केवल अफवाह ही साबित हुईं।
पढ़ें: अक्षय कुमार की पिछली 5 फिल्मों ने सफलता के गाड़े झंडे, कैसा रहेगा 2018 का साल