{"_id":"6a92a48b75cd198a3e0257d7","slug":"why-niki-walia-left-bollywood-and-choose-television-explain-the-reasong-2026-08-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"निक्की वालिया: निक्की वालिया ने बॉलीवुड छोड़ टीवी को क्यों चुना? बताई कई वजहें; खोली इंडस्ट्री की पोल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
निक्की वालिया: निक्की वालिया ने बॉलीवुड छोड़ टीवी को क्यों चुना? बताई कई वजहें; खोली इंडस्ट्री की पोल
Sat, 29 Aug 2026 02:53 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sat, 29 Aug 2026 02:53 PM IST
सार
Niki Walia: अभिनेत्री निक्की वालिया ने बताया है कि उन्होंने बॉलीवुड को अलविदा क्यों कहा। इसके बाद उन्होंने टीवी में अपना सफल करियर बनाया।
विज्ञापन
निक्की वालिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'मिस्टर आजाद', 'अकेले हम अकेले तुम' और 'परदेसी बाबू' जैसी फिल्मों के लिए मशहूर अभिनेत्री निक्की वालिया ने बॉलीवुड छोड़कर सबको हैरान कर दिया था। इस कदम से 90 के दशक में कई अफवाहें फैलीं। बाद में, उन्होंने टेलीविजन पर अच्छा काम किया। वह 'सांस', 'तुम बिन जाऊं कहां', 'घर एक सपना', 'डोली सजा के' जैसे शो में नजर आईं।
अभिनेत्री ने अब बताया है कि उन्होंने फिल्म छोड़कर टेलीविजन छोड़ने का फैसला क्यों किया।
बॉलीवुड के बारे में निक्की वालिया ने क्या कहा?
विज्ञापन
अभिनेत्री ने अब बताया है कि उन्होंने फिल्म छोड़कर टेलीविजन छोड़ने का फैसला क्यों किया।
बॉलीवुड के बारे में निक्की वालिया ने क्या कहा?
- अभिनेत्री ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कल्चर और उस समय महिलाओं के साथ कैसा बर्ताव किया जाता था, इस बारे में कुछ चौंकाने वाली बातें भी बताईं हैं।
- जूम के साथ बातचीत में निक्की वालिया ने बॉलीवुड छोड़ने और टेलीविजन चुनने के बारे में कहा कि इंडस्ट्री में उस समय औरतों से जो बेवकूफ चीजें मांगी जाती थीं, उसके अलावा लोगों का बात करने लहजा उन्हें पसंद नहीं आया।
- उन्होंने कहा कि औरतों को कुछ इस तरह से बुलाया जाता है था 'अरे तू क्या, अरे ये क्या, अरे वो आएगी, बुलाओ'।
विज्ञापन
विज्ञापन
निक्की वालिया
- फोटो : अमर उजाला
किसी की गलती नहीं
निक्की वालिया ने आगे कहा, 'फिल्म इंडस्ट्री की फितरत और मेरी फितरत अलग थी। कोई गलत नहीं, कोई सही नहीं। न मैं सही, न वो गलत।'
अभिनेत्री के खिलाफ हुआ गलत प्रचार
अभिनेत्री ने याद किया कि फिल्में छोड़ने के बाद, जर्नलिस्ट और मैगजीन ने उनसे पूछा कि मौके होने के बावजूद उन्होंने यह फैसला क्यों लिया। उन्होंने कहा कि 'मिस्टर आजाद' के सेट पर कथित अनबन की अफवाहें भी उड़ रही थीं।
यह साफ करते हुए कि उन्होंने पर्सनल वजहों से फिल्में छोड़ी थीं, निक्की ने कहा कि एक नैरेटिव बनाया जा रहा था कि वह एक फ्लॉप एक्ट्रेस थीं और उनकी फिल्में फेल हो गई थीं।

इंडस्ट्री को लेकर लिखा आर्टिकल
उस वक्त अभिनेत्री ने इंडस्ट्री को लेकर एक आर्टिकल लिखा था। इसमें उन्होंने बॉलीवुड की पोल खोली थी। आर्टिकल को याद करते हुए अभिनेत्री ने कहा कि उस वक्त मुझे इंडस्ट्री से काफी आलोचना मिली। उन्होंने कहा कि मैं उस वक्त सोच रही थी कि अगर मैं लोगों से काम मांगती, तो भी मुझे नहीं मिलता। क्योंकि उस आर्टिकल के बाद तुझे कोई काम देने वाला नहीं था। उन्होंने कहा, 'क्योंकि सब घबराए हुए थे कि अगर इसने अंदर के पोल खोल दिए तो? यह कल की आई हुई बच्ची ने इतना बोल्ड आर्टिकल लिखा है। मतलब, यह किसी से डरती नहीं।'
इज्जत से बढ़कर कुछ नहीं
बॉलीवुड में रहते हुए अभिनेत्री ने यह महसूस किया कि इज्जत उनके लिए किसी भी चीज से ज्यादा मायने रखती है। इसलिए उन्होंने बॉलीवुड छोड़ा और टीवी में करियर बनाया।