फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Celebs Interviews ›   gandhari movie writer producer kanika dhillon expressed her version on copyright issue featuring tapsee pannu

अमर उजाला इंटरव्यू: 'गांधारी' को लेकर हुआ कॉपीराइट विवाद, राइटर कनिका ढिल्लों बोलीं, ‘यह गलतफहमी दो मिनट में…’

Sat, 29 Aug 2026 09:15 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Sat, 29 Aug 2026 09:15 PM IST
सार

Kanika Dhillon interview: फिल्म 'गांधारी' के ट्रेलर रिलीज के बाद कहानी को लेकर उठा कॉपीराइट विवाद चर्चा में है। इस पर फिल्म की लेखक-निर्माता कनिका ढिल्लों ने अमर उजाला से बातचीत में इस पर अपनी राय रखी है।

विज्ञापन
gandhari movie writer producer kanika dhillon expressed her version on copyright issue featuring tapsee pannu
कनिका ढिल्लों - फोटो : अमर उजला

विस्तार

फिल्म 'गांधारी' की लेखक-निर्माता कनिका ढिल्लों ने फिल्म की कहानी से जुड़े कॉपीराइट विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अमर उजाला को दिए इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि अगर कोई गलतफहमी है तो ट्रेलर देखते ही सब साफ हो जाएगा। जानें क्या बोलीं कनिका?

विज्ञापन

gandhari movie writer producer kanika dhillon expressed her version on copyright issue featuring tapsee pannu
गांधारी - फोटो : सोशल मीडिया
'ट्रेलर देखिए, दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा'
विवाद पर ज्यादा कुछ कहने के बजाय कनिका ने ट्रेलर को ही अपना जवाब बताया। उन्होंने कहा, 'अभी ट्रेलर आया है तो शोर सब हो रहा है। अब दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा। मतलब, इसमें मैं क्या ही बोल सकती हूं। ट्रेलर देखिए, उनको खुद ही समझ आ जाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

gandhari movie writer producer kanika dhillon expressed her version on copyright issue featuring tapsee pannu
गांधारी ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब
'मैं प्रोड्यूसर से पहले एक राइटर हूं'

कनिका ने यह भी कहा कि वह खुद एक लेखक हैं, इसलिए अगर किसी लेखक को ऐसा लग रहा है तो वह उसकी भावना समझ सकती हैं। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि उनकी उस लेखक से कभी मुलाकात नहीं हुई। कनिका ने कहा, 'मैं कभी उनसे मिली नहीं हूं। देखिए, मैं भी एक राइटर हूं। प्रोड्यूसर से पहले एक राइटर हूं। तो आप समझ सकते हैं कि किसी को अगर ऐसा लग रहा है तो...हम क्या कर सकते है। '
विज्ञापन

gandhari movie writer producer kanika dhillon expressed her version on copyright issue featuring tapsee pannu
गांधारी - फोटो : सोशल मीडिया
'नेटफ्लिक्स किसी भी प्रोजेक्ट को लेकर पूरी जांच-पड़ताल करता है'

कनिका ने बताया कि संबंधित लेखक ने नेटफ्लिक्स से बातचीत करने की बात कही है, लेकिन उनका खुद उससे कोई संपर्क नहीं रहा। उन्होंने कहा, 'उन्होंने बोला कि उन्होंने नेटफ्लिक्स से कुछ बातचीत की है। नेटफ्लिक्स एक बहुत प्रीमियम प्लेटफॉर्म है, वहां किसी भी प्रोजेक्ट को लेकर पूरी जांच-पड़ताल होती है। सब अपना काम बहुत शिद्दत और बहुत मेहनत से कर रहे हैं। अगर कोई मिसअंडरस्टैंडिंग है तो ट्रेलर देखकर, वह दो मिनट में क्लियर हो जाएगी।'

gandhari movie writer producer kanika dhillon expressed her version on copyright issue featuring tapsee pannu
तापसी पन्नू और कनिका ढिल्लों की फिल्म 'गांधारी' की हुई घोषणा - फोटो : इंस्टाग्राम
क्या है विवाद?

'गांधारी' को लेकर लेखक कल्याण बांदी ने दावा किया है कि फिल्म की कहानी उनकी 2019 में लिखी कहानी से मिलती है। उनका कहना है कि उन्होंने अपनी कहानी नेटफ्लिक्स के साथ साझा की थी। इसके बाद फिल्म की घोषणा होने पर उन्होंने कहानी के कुछ हिस्सों और अपनी कहानी के बीच समानता का दावा किया। हालांकि, 'गांधारी' की लेखक-निर्माता कनिका ढिल्लों और नेटफ्लिक्स ने इन आरोपों को खारिज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed