फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Akshay Oberoi praised yash and geetu mohandas for film toxic

टॉक्सिक: यश काे 'बॉस' कहकर क्यों बुलाते हैं अक्षय ओबेरॉय? निर्देशक गीतू मोहनदास की तारीफ में कही ये बात

Sat, 29 Aug 2026 09:23 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Sat, 29 Aug 2026 09:23 PM IST
सार

Akshay Oberoi On Toxic: फिल्म 'टॉक्सिक' में टोनी का किरदार निभाने वाले अभिनेता अक्षय ओबेरॉय ने यश और गीतू मोहनदास के काम करने के तरीकों पर बात की। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म के बारे में दर्शकों की अलग-अलग राय पर भी बात की।

विज्ञापन
Akshay Oberoi praised yash and geetu mohandas for film toxic
यश और अक्षय ओबेरॉय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म 'टॉक्सिक' बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है। इसी बीच फिल्म में यश के को-स्टार रहे अक्षय ओबेरॉय ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह यश को बॉस कहकर क्यों बुलाते हैं? इसके साथ ही उन्होंने स्टार की जमकर तारीफ की। 
विज्ञापन


यश को क्यों कहते हैं बॉस? 
अभिनेता यश के बारे में अक्षय ओबेरॉय ने कहा, ‘उनके लिए मेरे दिल से ही बॉस शब्द निकलता है। मैं उन्हें देखता हूं तो मुझे अपनी सारी कमियां नजर आती हैं। मुझे पता है कि मैं एक अच्छा अभिनेता हूं। इसमें विनम्र होने की कोई जरूरत नहीं है। लेकिन शायद मुझमें कुछ और कमियां हैं। बॉस तो मानो चलती-फिरती इंडस्ट्री हैं, अपने खुद के प्रोजेक्ट बनाते हैं। उन्होंने कन्नड़ सिनेमा को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाया और 'टॉक्सिक' को उनकी स्टारडम का भरपूर फायदा मिला।'
विज्ञापन

Akshay Oberoi praised yash and geetu mohandas for film toxic
गीतू मोहनदास - फोटो : इंस्टाग्राम

गीतू मोहनदास के लिए क्या बोले?
फिल्म ‘टॉक्सिक’ की निर्देशक गीतू मोहनदास के बारे में भी अक्षय ओबेरॉय ने काफी कुछ कहा। उन्होंने कहा, ‘गीतू कमाल की हैं। उन्होंने 'लायर्स डाइस' और 'मूथोन' जैसी फिल्में की हैं। शूटिंग के दौरान ही मुझे उनसे प्यार हो गया। मुझे हर पल बहुत अच्छा लगा। उन्होंने मुझे इन सभी बड़े सितारों के बराबर माना और टोनी (उनके किरदार) के लिए मुझ पर भरोसा किया। मैं उनके निर्देशन में दोबारा काम करने के लिए बेताब हूं।’

Akshay Oberoi praised yash and geetu mohandas for film toxic
टॉक्सिक - फोटो : एक्स

फिल्म को लेकर क्या बोले अक्षय? 
फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं पर भी अक्षय ओबेरॉय ने अपनी राय दी। उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि मैंने इस सब पर ध्यान दिया है या नहीं और इस बारे में मेरी क्या राय है। मेरा मतलब है, फिल्म दर्शकों के विश्लेषण के लिए ही बनी होती है। मैं भी फिल्म प्रेमी हूं इसलिए मैं समझता हूं कि ऐसा होता है और लोगों की राय अलग-अलग हो सकती है। फिल्म के साथ मेरा नजरिया बिल्कुल अलग है।’

विज्ञापन

Akshay Oberoi praised yash and geetu mohandas for film toxic
फिल्म 'टॉक्सिक' - फोटो : X

फिल्म ‘टॉक्सिक’ का कलेक्शन 
फिल्म 'टॉक्सिक' की कमाई अपने ओपनिंग डे के मुकाबले घटी है। हालांकि फिल्म ने तीन दिनों में 150 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म ने चार दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कुल 178.46 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed