फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   bigg boss 20 new promo salman khan asked fans to choose between rhiya ahir and love gill

रिया अहीर या लव गिल, 'बिग बॉस 20' में किसकी होगी एंट्री? जानें कैसे इस बार दर्शक करेंगे कंटेंस्टेंट का चुनाव

Tue, 25 Aug 2026 04:05 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Tue, 25 Aug 2026 04:05 PM IST
सार

Bigg Boss 20 New Promo: 'बिग बॉस 20' अगले महीने से टीवी पर प्रसारित होने वाला है। हाल ही में शो के मेकर्स ने प्रतियोगियों से जुड़ा एक बड़ा सवाल फैंस से पूछा है। जानें क्या है वह सवाल?

विज्ञापन
bigg boss 20 new promo salman khan asked fans to choose between rhiya ahir and love gill
सलमान खान, रिया अहीर, लव गिल - फोटो : Instagram @jiohotstar

विस्तार

रियलिटी शो 'बिग बॉस' एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। इसके साथ ही जल्द शो के प्रतियोगियों के नाम भी सामने आएंगे। इससे पहले शो के होस्ट सलमान खान ने दर्शकों के सामने रिया अहीर और लव गिल में से किसी को प्रतिभागी के रूप में चुनने का प्रस्ताव रखा है। जानिए कैसे?

विज्ञापन


प्रोमो में क्या बोले सलमान?
 'बिग बॉस 20’ के हालिया रिलीज प्रोमो में सलमान खान ने फैंस के सामने प्रतिभागियों को लेकर एक खास सवाल रखा है। जानिए इसमें क्या है खास?

  • 'बिग बॉस 20’ के इस प्रोमो का नाम ‘फैंस का फैसला’ रखा गया है। 
  • इस प्रोमो में दो प्रतिभागियों के नाम दर्शकों को दिए गए है, जिनमें से उन्हें किसी एक का चुनाव करना है। 
  • पहला नाम मॉडल रिया अहीर का है। वहीं दूसरा नाम अभिनेत्री लव गिल का है। 
  • इन दोनों के बीच जिसे फैंस सिलेक्ट करेंगे वह बिग बॉस के घर के अंदर जाएगा। 
  • अपने पसंदीदा प्रतियोगी के लिए दर्शक 2 सितंबर तक वोट कर सकते हैं।

bigg boss 20 new promo salman khan asked fans to choose between rhiya ahir and love gill
रिया अहीर - फोटो : इंस्टाग्राम@rhiyaahir

कौन हैं रिया अहीर ?
रिया अहीर एक मुंबई बेस्ड मॉडल हैं। वह मुंबई विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में डिग्री हासिल कर रही हैं। बीते दिनों सीजेपी के मुंबई प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस वैन को रोकने के बाद वह चर्चा में आई थीं। इसके अलावा वह अपना एक निजी हैंडलूम कपड़ों का ब्रांड भी चलाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

bigg boss 20 new promo salman khan asked fans to choose between rhiya ahir and love gill
लव गिल - फोटो : सोशल मीडिया

कौन है लव गिल? 
लव गिल का असली नाम लवप्रीत कौर है। वह पंजाब की पॉपुलर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। इसके साथ वह मॉडलिंग और एक्टिंग भी करती हैं। लव कई संगीत वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं। लव ने अपने करियर की शुरुआत करण औजला के साथ एक वीडियो से की थी। इसके बाद वह टीवी शो 'तू पतंग मैं डोर' और पंजाबी फिल्मों 'कुड़ियां जवान बापू परेशान' और 'शक्कर पारे' में अभिनय करती दिखाई दे चुकी हैं।

विज्ञापन

bigg boss 20 new promo salman khan asked fans to choose between rhiya ahir and love gill
बिग बॉस 20 - फोटो : सोशल मीडिया

कब से शुरू होगा बिग बॉस 20?
टीवी का पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 20 6 सितंबर 2026 से  शुरू होने जा रहा है। हर सीजन की तरह इस सीजन को भी सलमान खान होस्ट करेंगे। अब तक शो के बाकी प्रतियोगियों के नाम सामने नहीं आए हैं। मगर फैंस द्वारा चल रही चर्चाओं में संती शर्मा, अर्जुन बिजलानी, सुनील पाल, पर्ल वी पुरी, एल्नाज नोरौजी, जन्नत जुबैर और माही विज शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed