लाॅकअप 2: श्रेया कालरा ने लगाया था जबरन किस करने का आरोप; राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘फर्क नहीं पड़ता…’
Ram kapoor On Shreya Kalra: ‘लॉकअप 2’ के दौरान श्रेया कालरा ने राम कपूर के बिहेवियर पर काफी कुछ कहा था। राम का श्रेया को किस करना विजेता को बिल्कुल भी पसंद नहीं था। जानें इस पर राम ने क्या कहा….
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रिएलिटी शो ‘लॉकअप 2’ में श्रेया कालरा ने राम कपूर के व्यवहार पर काफी कुछ कहा था। श्रेया द्वारा लगाए आरोपों पर अब एक्टर ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें इन आरोपों से कोई फर्क नहीं पड़ता।
क्या कहा राम ने श्रेया के आरोपों पर?
‘लॉकअप 2’ की विजेता श्रेया कालरा ने अभिनेता राम कपूर पर दुर्व्यव्हार के आरोप लगाए थे। इस पर अब राम ने अपनी प्रतिक्रिया दी। नयनदीप रक्षित को दिए इंटरव्यू में राम ने कहा, ‘श्रेया ने शो में मुझसे बात की थी। उन्होंने मुझसे कहा था कि उनका मेरे बारे में बोलने का गलत मतलब नहीं था। अपने पूरे करियर के दौरान मैं ऐसा ही रहा हूं और मैं किसी के लिए भी खुद को नहीं बदलूंगा. अगर मेरे बिहेवियर को कोई गलत समझता है, तो मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता।
सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर क्या बोले राम?
श्रेया कालरा को आरोपों के बाद सोशल मीडिया पर भी राम को काफो ट्रोलिंग झेलनी पड़ी थी। इस बारे में एक्टर ने कहा, ‘मुझे इस बात की खुशी और गर्व है कि मेरे 27 साल के करियर में अभी तक किसी भी महिला ने मेरे बिहेवियर को गलत नहीं बताया है। इसलिए मुझे फर्क नहीं पड़ता कि लोग क्या कहते हैं। मैं जो हूं, वहीं रहूंगा। मैं इस तरह के विवादों पर अपना टाइम बर्बाद नहीं करूंगा, क्योंकि जिंदगी बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है। मैं अपनी जिंदगी में पॉजिटिविटी पर फोकस करता हूं।
लॉकअप 2 में राम ने किये थे कई खुलासे
शो ‘लॉकअप 2’ में राम कपूर ने कई खुलासे किये थे। उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के भी कई राज शो में फैंस को बताये थे।
- जब वह 8वीं में थे और 13 साल का थे, तब उनका शोषण हुआ था। जब उनका स्कूल खत्म हो जाता था, तो हम लोग सब साथ में छात्रावास में बैठकर बातें किया करते थे।
- उनके ही स्कूल में पढ़ने वाला 10वीं का छात्र उनके बिस्तर में बैठा था।
- राम ने कहा कि वह कंबल के अंदर से गलत तरीके से छूने की कोशिश कर रहा था।
- इसके साथ ही राम ने अपने पिता के अंतिम समय के बारे में भी काफी कुछ कहा था।