फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Aditi Sharma gives advice to youth addresses domestic violence case against husband

अदिति शर्मा ने की घरेलू हिंसा पर बात, केस को लेकर तोड़ी चुप्पी; मुश्किलों से जूझ रही युवा पीढ़ी को दिया पैगाम

Wed, 26 Aug 2026 02:40 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 26 Aug 2026 02:40 PM IST
सार

Aditi Sharma: हाल ही में अदिति ने अपने पति, सास और ननद पर घरेलू हिंसा और उत्पीड़न के आरोप लगाए। इस मामले पर अब उन्होंने बात की है।

विज्ञापन
Aditi Sharma gives advice to youth addresses domestic violence case against husband
अदिति शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम@officialaditisharma

विस्तार

टीवी अभिनेत्री अदिति शर्मा ने हाल ही में मुंबई पुलिस से संपर्क किया और अपने पति अभिनीत कौशिक और उनके परिवार पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया। कई टीवी शो में काम कर चुकीं अभिनेत्री ने गोरेगांव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। उनकी शिकायत के बाद, 31 जुलाई, 2026 को एफआईआर दर्ज की गई। अब अभिनेत्री ने घरेलू हिंसा के मामले पर बात की है।
विज्ञापन

Aditi Sharma gives advice to youth addresses domestic violence case against husband
सामर्थ्य गुप्ता और अदिति शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम- @samarthya_gupta और @officialaditisharma
अपने रिश्ते पर क्या बोलीं अदिति?
अदिति ने इस पूरे मामले पर ज्यादातर चुप्पी साधे रखी है। टाइम्स नाउ से बातचीत में अभिनेत्री ने कहा 'सच कहूं तो, कुछ स्थितियों और फैसलों से बाहर निकलने में बहुत समय लगता है। मैं बस यही उम्मीद करती हूं कि जो भी लड़कियां और लड़के ऐसी स्थितियों से गुजर रहे हैं, उन्हें जरूरी हिम्मत मिले और अपने परिवार का साथ मिले। प्लीज मेडिटेशन करें। मुझे लगता है कि इससे वाकई मदद मिलती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Aditi Sharma gives advice to youth addresses domestic violence case against husband
अदिति शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम- @officialaditisharma
चुप रहती हैं अदिति
अदिति ने आगे कहा 'मैंने पहले कभी इस बारे में कुछ नहीं कहा और बाद में भी कुछ नहीं कहा, क्योंकि मैं बहुत प्राइवेट इंसान हूं। इसलिए मैं अपनी भावनाएं अपने तक ही रखती हूं। यही जिंदगी है। आपको अपनी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। तो, मैं बस वही कर रही हूं।'
विज्ञापन

Aditi Sharma gives advice to youth addresses domestic violence case against husband
अदिति शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम@officialaditisharma
क्या हैं अदिति के आरोप?
  • अदिति की शिकायत में उनके पति अभिनीत विद्यानंद कौशिक, सास उर्मिला कौशिक और ननद कीर्ति कौशिक का नाम शामिल है। 
  • उन्होंने उन पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, मारपीट, गाली-गलौज और चरित्र हनन का आरोप लगाया है।
  • अदिति ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी सास ने उनकी शादी के गहने अपने पास रख लिए और बार-बार कहने के बावजूद उन्हें वापस नहीं किया।
  • उनकी शिकायत में बताए गए गहनों में सोने की चेन, अंगूठियां, हीरे की अंगूठी, मंगलसूत्र और चूड़ियां शामिल थीं।

Aditi Sharma gives advice to youth addresses domestic violence case against husband
अदिति शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम@officialaditisharma
अदिति ने पुलिस को दिया बयान
पुलिस को दिए अपने बयान में अदिति ने बताया कि अभिनीत से उनकी मुलाकात जून 2021 में अभिनीत से हुई थी। शुरुआत में दोनों दोस्त बने और बाद में उनका रिश्ता रोमांटिक हो गया। वे सितंबर 2024 में गोरेगांव वेस्ट में एक किराए के घर में रहने लगे और 12 नवंबर 2024 को शादी कर ली। दोनों परिवारों को इस शादी के बारे में पता था और उनकी सहमति भी थी।

Aditi Sharma gives advice to youth addresses domestic violence case against husband
अदिति शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम@officialaditisharma
कब आई रिश्ते में खटास?
अदिति ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ ही दिनों बाद उनके रिश्ते में खटास आने लगी। उन्होंने दावा किया कि उनके बीच अक्सर कपड़ों और रोजमर्रा के अन्य मामलों को लेकर बहस होती थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अभिनीत घर के खर्चों में हिस्सा लेने के बजाय उनसे पैसे मांगता था।

अदिति का काम
अदिति शर्मा ने 2018 में 'कलीरें' से टेलीविजन में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 'ये जादू है जिन्न का!', 'रब से है दुआ' और 'अपोलीन-सपनों की ऊंची उड़ान' जैसे शो में काम किया। उन्होंने फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 14 में भी भाग लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed