फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फॉलोअप: लाइका और धर्मा के बीच ‘बातचीत’ जारी, दो निर्माणाधीन फिल्मों में निवेश नहीं करने पर सहमति

Sun, 25 Apr 2021 01:19 PM IST
शुभांगी गुप्ता अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sun, 25 Apr 2021 01:19 PM IST
विज्ञापन
Karan Johar's Blockbuster Deal with Lyca Productions Called off? Here's the Information
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

लाइका प्रोडक्शंस ने कहा है कि निर्माता निर्देशक करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्मों में निवेश करने का उनका वादा अपनी जगह कायम है। लाइका के मुताबिक इस बारे में दोनों कंपनियों की वार्ता अब भी जारी है और इस बारे में जल्द ही सौदा पक्का हो जाएगा। कंपनी ने माना कि इस बारे में अभी तक कोई डील फाइनल नहीं हुई है। पिछले साल के आखिर में इस बात का खुलासा हुआ था कि दोनों कंपनियां एक साथ पांच फिल्मों का निर्माण करने वाली हैं।

Karan Johar's Blockbuster Deal with Lyca Productions Called off? Here's the Information
टीम के साथ करण जौहर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म इंडस्ट्री में शुक्रवार से ही चर्चा रही है कि लाइका प्रोडक्शंस और धर्मा प्रोडक्शंस के बीच फिल्मों के साझा निर्माण को लेकर गतिरोध आ गया है। लेकिन, लाइका प्रोडक्शंस के मुताबिक दोनों कंपनियों के बीच सहमति इस बात की बनी है कि वह धर्मा की निर्माणाधीन दो फिल्मों में निवेश नहीं करेगी, बल्कि लाइका उन अन्य फिल्मों में निवेश करेगी जिनके बारे में चर्चा अभी जारी है। ये आपसी समझ दोनों कंपनियों के बीच अब भी बरकरार है जल्द ही इस बारे में सौदे को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

Karan Johar's Blockbuster Deal with Lyca Productions Called off? Here's the Information
रणवीर सिंह, निर्देशक शंकर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

लाइका प्रोडक्शंस की दो हिंदी फिल्में इन दिनों निर्माण के विभिन्न चरणों में हैं। इनमें से एक फिल्म निर्माता आनंद एल राय की कंपनी जान्हवी कपूर के साथ बना रही है। ‘गुड लक जेरी’ नाम की इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ सेनगुप्ता कर रहे हैं और ये काफी कम बजट की फिल्म बताई जा रही है। अक्षय कुमार की फिल्म ‘रामसेतु’ से भी लाइका प्रोडक्शंस का नाम जुड़ा है। फिल्म की शूंटिंग पहले अक्षय कुमार के कोरोना पॉजीटिव होने के चलते रुकी और उसके बाद महाराष्ट्र व मुंबई में फिर से शूटिंग पर रोक लग चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karan Johar's Blockbuster Deal with Lyca Productions Called off? Here's the Information
‘अजीब दास्तान्स’  - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

लाइका प्रोडक्शंस के अलावा धर्मा प्रोडक्शंस बाजार से पैसे जुटाने के लिए दूसरे कॉरपोरेट घरानों से भी लगातार बैठकें और कोशिशें करता रहा है। धर्मा प्रबंधन की अपनी फिल्मों के वितरण के लिए वायकॉम18 से कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि कंपनी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ फॉक्स स्टार स्टूडियोज के साथ उनकी आखिरी फिल्म होगी। इस कंपनी का अधिग्रहण वाल्ट डिजनी कंपनी कर चुकी है और इस टेक ओवर के बाद से कंपनी ने नई हिंदी फिल्मों के निर्माण व वितरण की अपनी रणनीति में भी बदलाव किया है।

विज्ञापन
Karan Johar's Blockbuster Deal with Lyca Productions Called off? Here's the Information
‘सर्चिंग फॉर शीला’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें कि धर्मा प्रोडक्शंस और लाइका प्रोडक्शंस के बीच साझा फिल्म निर्माण की बातचीत पिछले साल के आखिर में शुरू हुई थीं। तब कहा जा रहा था लाइका प्रोडक्शंस करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस की पांच फिल्मों में निवेश करेगी। इस बात को चार महीने पूरे होने वाले हैं। अब लाइका ने कहा है कि ये बातचीत अब भी जारी है। और, इस बारे में ये तय हुआ है कि वह कंपनी की दो निर्माणाधीन फिल्मों में निवेश नहीं करेगी। हां, जिन अन्य फिल्मों में निवेश का वादा लाइका ने किया था, उनसे वह पीछे नहीं हट रही। कंपनी के मुताबिक इस बारे में सौदा जल्द पक्का होने वाला है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed