राशा थड़ानी: 'उई अम्मा' की सफलता का असर, राशा को लेकर 'लइका लइकी' के मेकर्स कर रहे खास तैयारी; जानें मामला?
Laikey Laika Update: राशा थडानी की अगली फिल्म 'लाईकी लाईका' है। फिल्म में वह 'मुंज्या' फेम अभिनेता अभय वर्मा के साथ नजर आएंगी। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने इस बारे में बड़ी अपडेट दी है। जानिए...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रवीना टंडन की बेटी राशा थड़ानी की अगली फिल्म 'लाईकी लाईका' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। मगर फिलहाल मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट से संबंधित कोई जानकारी साझा नहीं की है। इसी बीच फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने इसे लेकर एक खास जानकारी दी।
क्या है फिल्म से जुड़ा अपडेट?
एक रिपोर्ट के मुताबिक राशा का इस फिल्म में एक जबरदस्त डांस हो सकता है। सूत्र ने बताया, ‘फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन के दौरान जिन लोगों ने भी फिल्म देखी है, उन सभी ने अभय और राशा के अभिनय की तारीफ की है। हालांकि, आज के दौर में जब बॉलीवुड सिनेमा में संगीत की भी अहम भूमिका है और राशा यूथ के बीच फेमस भी हैं तो फिल्म निर्माता इसका पूरा फायदा उठाना चाहते हैं। अब मेकर्स अलग से एक और गाना शूट करने की योजना बना रहे हैं, जिससे दर्शकों के बीच फिल्म की पहुंच और बढ़ सके।’
बता दें कि इससे पहले राशा की फिल्म 'आजाद' से उनका गाना 'उई अम्मा' भी खूब हिट रहा था।
पोस्टर से दिए थे दर्शकों को हिंट
मेकर्स ने जनवरी 2026 में इस फिल्म का पोस्टर रिलीज किया था। इस पोस्टर के अनुसार फिल्म की कहानी रोमांटिक होगी। पोस्टर में एक लड़का और एक लड़की स्नीकर शूज पहने कपल की तरह खड़े हुए थे। दोनों के जूतों पर खून बिखरा हुआ था।
इस पोस्टर से तो ऐसी हिंट मिलती है कि फिल्म सिर्फ एक लव स्टोरी ही नहीं है। इसमें दोनों के रिश्तों के बीच कोई खतरनाक मोड़ भी यकीनन आएगा।
कब रिलीज होगी फिल्म?
सौरभ गुप्ता निर्देशित 'लईकी लईका' में राशा और अभय लीड रोल में नजर आएंगे। दोनों पहली बार किसी फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। फिल्म के पोस्टर पर दी गई जानकारी के मुताबिक यह 2026 की गर्मियों में रिलीज होनी थी। मगर इसे स्थागित कर दिया गया। फिलहाल मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट को लेकर कोई घोषणा नहीं की है।