सोनी टीवी का मशहूर सिंगिंग रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' हमेशा से ही दर्शकों का पसंदीदा शो रहा है। शो में हर हफ्ते बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार बतौर गेस्ट बनकर पहुंचते हैं। इसी क्रम में हाल ही में इस हफ्ते 'इंडियन आइडल 12' के कंटेस्टेंट को सपोर्ट करने के लिए जया प्रदा ने शिरकत की। शो में जया प्रदा ने कई किस्सों से पर्दा भी उठाया।
2 of 5
जया प्रदा
- फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान जया प्रदा ने अमिताभ बच्चन से जुड़ा एक किस्सा साझा किया। जो फिल्म शराबी के 'दे दे प्यार दे' गाने से जुड़ा है। इसका वीडियो भी सोनी चैनल ने अपने सोशल मीडिया पर हैंडल पर साझा किया है। अमिताभ बच्चन के बारे में बात करते हुए जया प्रदा ने उनकी सार्वजनिक मंच पर तारीफ भी की है। जया प्रदा ने बताया कि आखिर क्यों अमिताभ ने पॉकेट में हाथ डालकर डांस किया था। जया कहती हैं, 'ये एक पैपी सॉन्ग है, इसके पीछे अमित जी की एक कहानी है।'
3 of 5
जया प्रदा
- फोटो : Instagram
उन्होंने बताया, 'दे दे प्यार दे' गाने में अमिताभ बच्चन को काफी एक्टिव दिखना था। वहीं अमित जी लीजेंड हैं और उनको अपनी स्थिति का किस तरह से फायदा उठाना है, ये आता है। इस गान की शूटिंग के कुछ वक्त पहले ही उनके हाथ में एक पटाखा फट गया था और हाथ जल गया था। इसको स्टाइल के नाते उन्होंन अपना हाथ जेब में रख कर और रुमाल रख कर गाना कर दिया।'
4 of 5
जया प्रदा-अमिताभ बच्चन
- फोटो : social media
साथ ही में उन्होंने बताया कि रोमांटिक सीन्स में धर्मेंद्र की हालत कैसी हो जाती थी? इसके साथ उन्होंने इस शो पर कई ऐसी बातें कहीं, जिसे सुनकर वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाते नजर आए। दरअसल, शो के होस्ट ने जब जया प्रदा से पूछा कि कौन से एक्टर के रोमांटिक सीन में सबसे ज्यादा पसीने छूटते थे। इस पर जया ने कुछ सोचने के बाद धर्मेंद्र का नाम लिया।
5 of 5
जया प्रदा
- फोटो : Instagram: @jayapradaofficial
उन्होंने कहा, 'धरम जी, हीरो से ज्यादा मुझे दोस्त नजर आते हैं। लेकिन वो जो रिहर्सल में करते वो टेक में नहीं होता था। क्योंकि टेक में वो कुछ और करते थे'। इसके बाद जब होस्ट जय भानुशाली ने पूछा इनमें से आपको कौन से को-स्टार सबसे ज्यादा कंजूस थ। इस सवाल पर जया प्रदा ने सीधे नाम लेने के बजाए सिर्फ इतना कहा- 'खामोश!'.... जो कि अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा फिल्मों में बोलते दिखाई देते थे।