फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

1 घर 11 मौत: बुराड़ी कांड में पुलिस के हाथ लगी महिला तांत्रिक, पूछताछ में हो सकता है बड़ा खुलासा

Fri, 06 Jul 2018 07:09 PM IST
न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 06 Jul 2018 07:09 PM IST
विज्ञापन
Women Tantric on police custody she know lalit in burari murder mystery in delhi
बुराड़ी में एक ही परिवार के 11 सदस्यों की रहस्यमयी मौत में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को क्राइम ब्रांच ने एक महिला तांत्रिक गीता माता को पकड़ा है। महिला तांत्रिक को बुराड़ी इलाके के करीब हरित विहार से क्राइम ब्रांच ने हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
Women Tantric on police custody she know lalit in burari murder mystery in delhi
burari murder
बताया जा रहा है कि तांत्रिक गीता माता के घर में एक स्टिंग ऑपरेशन किया गया था। जिसमें एक बड़ा खुलासा हुआ है। तांत्रिक गीता बुराड़ी कांड के मास्टरमाइंड ललित को जानती ही नहीं , बल्कि उसका उससे मिलना जुलना भी था। स्टिंग ऑपरेशन में गीता ने यह दावा किया था कि ललित शनिवार 30 जून को उनसे मिलने के लिए आने वाला था।
Women Tantric on police custody she know lalit in burari murder mystery in delhi
11 deadbodies - फोटो : जी पॉल
शुक्रवार दोपहर दिल्ली पुलिस हरित विहार स्थित गीता के घर पहुंची और उन्हें पूछताछ के लिए अपने साथ थाने ले कर गई। बुराड़ी कांड में गीता पहली शख्स है जो सामने आई हैं। पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस पूछताछ के बाद बड़े खुलासे हो सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Women Tantric on police custody she know lalit in burari murder mystery in delhi
11 deadbody

क्राइम ब्रांच टीम जांच के लिए फांसी लगाने के दौरान इस्तेमाल किया गया स्टूल भी अपने साथ ले गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक 2010 में ललित व भूपी के पिता भोपाल सिंह चुंडावल की बीमारी के बाद मौत हो गई। इसके बाद उसके पिता ने उसके सपने में आना शुरू कर दिया। शुरूआत में उन्होंने सपने में दिशा निर्देश दिए। इसके बाद उनकी आत्मा उसमें आने लगी।

विज्ञापन
Women Tantric on police custody she know lalit in burari murder mystery in delhi
11 deadbodies
अपने सभी छोटे-बड़े काम ललित पिता की आत्मा के आदेश पर करता। उसने अपनी दुकानों को बड़ा कराने और घर को दुबारा से बनाने का काम भी पिता की आत्मा के कहने पर किया। पिछले करीब एक साल से ललित पिता के आदेश पर ही अपने घर में निर्माण कार्य करवा रहा था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed