तीन मिनट में डेढ़ किलो आम खाकर बनी नंबर वन
दिल्ली के पीतमपुरा हाट में जारी 26वें आम महोत्सव में शनिवार का दिन आम खाने की प्रतियोगिता के नाम रहा।
तीन मिनट में डेढ़ किलो आम खाकर बनी नंबर वन
महिला वर्ग की तीन मिनट में तीन किलो आम खाने की प्रतियोगिता हुई। जिसमें सबसे अधिक आम खाकर चंदा ने पहला स्थान पाया। रविवार को पुरुषों के लिए आम खाओ प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
तीन मिनट में डेढ़ किलो आम खाकर बनी नंबर वन
इससे पहले शनिवार को आयोजित आम खाओ प्रतियोगिता में चंदा ने एक किलो 404 ग्राम आम खाकर पहला स्थान हासिल किया। उसे पुरस्कार के रूप में तीन हजार रुपये की राशि मिली।
तीन मिनट में डेढ़ किलो आम खाकर बनी नंबर वन
अनीता चौधरी ने एक किलो 326 ग्राम खाकर दूसरी विजेता बनीं, उन्हें पुरस्कार में दो हजार रुपये मिले। वहीं, ललीता अटारे ने एक किलो 280 ग्राम आम खाकर तीसरा स्थान हासिल किया।
तीन मिनट में डेढ़ किलो आम खाकर बनी नंबर वन
शनिवार को महोत्सव में दूसरे दिन राजधानी समेत एनसीआर से लोग अपने बच्चों संग फलों के राजा आम की विभिन्न व दुर्लभ प्रजातियों को देखने व चखने पहुंचे।