प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 दिसंबर को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने शनिवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोएडा पहुंचे। इस दौरान कई जगहों पर अव्यवस्थाएं देखने को मिलीं। आलम यह था कि डीएम-एसएसपी तक की नेताओं से नोकझोंक हुई और विरोध में नेताओं ने पुलिस-प्रशासन के विरोध में नारे भी लगाए।
2 of 9
yogi in noida
- फोटो : लाल सिंह
शनिवार शाम करीब 4 बजे जब मुख्यमंत्री बॉटेनिकल गार्डन पर पहुंचे तो नोएडा विधायक पंकज सिंह और उनके समर्थक बॉटेनिकल गार्डन जमा हो गए, लेकिन पुलिस-प्रशासन ने विधायक के सहयोगियों की कारों को सड़क से हटवाना शुरू कर दिया।
3 of 9
yogi in noida
- फोटो : लाल सिंह
जब समर्थकों ने कहा कि उन्होंने सड़क पर ही पार्किंग करने के लिए व्यवस्था बनाई थी तो अब क्या हुआ। इस पर कई पुलिस अधिकारी और समर्थक आपस में भिड़ने को तैयार हो गए। इसे लेकर पुलिस-प्रशासन ने समर्थकों की कारों को भी क्रेन से उठवाना शुरू कर दिया था। हालांकि, मुख्यमंत्री के निकलने के बाद मामला शांत हो गया।
4 of 9
yogi in noida
- फोटो : लाल सिंह
इसके बाद मुख्यमंत्री एमिटी यूनिवर्सिटी पहुंचे और जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। स्थल का निरीक्षण करने के बाद उनको गेट नंबर-3 से जाना था और वहीं पर सुरक्षा व स्वागत का भी इंतजाम था, लेकिन अव्यवस्था के कारण योगी को दूसरे ही गेट से प्रवेश करा दिया गया।
5 of 9
yogi in noida
- फोटो : लाल सिंह
इसके बाद योगी सीधे मीटिंग हॉल में गए और वहां पर मंत्री, विधायक समेत कुछ ही नेता अंदर जा सके। जबकि कुछ अधिकारी पहले ही मौजूद थे। जब जिले के दिग्गज नेता भी हॉल में प्रवेश नहीं कर पाए तो जमकर जद्दोजहद हुई और नोएडा की पूर्व विधायक को मीटिंग हॉल में जाने के लिए खूब परिश्रम करना पड़ा।