{"_id":"5a8914ef4f1c1bd04b8b637d","slug":"wagon-r-met-with-an-accident-when-hit-a-divider","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसा : तेज रफ्तार वैगनआर जब टकराई डिवाइडर से तो उड़े चिथड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसा : तेज रफ्तार वैगनआर जब टकराई डिवाइडर से तो उड़े चिथड़े
Sun, 18 Feb 2018 11:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 18 Feb 2018 11:23 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
car accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
जब एक तेज रफ्तार वैगनआर कार डिवाइडर से टकराई तो कार के चिथड़े उड़ गए। यहां पढ़ें पूरा मामला
2 of 4
car accident
- फोटो : अमर उजाला
भलस्वा डेयरी इलाके में शनिवार दोपहर एक तेज रफ्तार वैगनआर कार डिवाइडर से टकराने के बाद उछलकर सड़क के दूसरी ओर गिर गई। पुलिस ने कार से चालक और एक अन्य को निकालकर बाबू जगजीवन राम अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में हादसे की वजह टायर फटना होने की बात पता चली है।
3 of 4
car accident
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब दो बजे मुकुंदपुर चौक के पास हादसे की सूचना मिली थी। इसमें मुकुंदपुर निवासी राकेश (23) और चालक किशनगंज निवासी मनोज (26) की जान गई। जांच में पता चला कि मनोज वैगनआर कार को टैक्सी में चलाता था। हादसे के समय वह अपने परिचित राकेश को लेकर भलस्वा डेयरी की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
car accident
- फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि कार की रफ्तार काफी तेज थी। अचानक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और उछलकर दूसरी सड़क पर जा गिरी। फिर करीब 50 मीटर तक घिसटती चली गई। जांच में पुलिस ने पाया कि कार का एक पहिया फटा हुआ है। तेज रफ्तार में पहिया फटने से हादसा हुआ। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने से मौत का मामला दर्ज किया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।