फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मनीष सिसोदिया के पास साइकिल से पहुंचे विजय गोयल, भेंट किया पराली का गुच्छा, क्या है मामला

Thu, 07 Nov 2019 03:20 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 07 Nov 2019 03:20 PM IST
विज्ञापन
Vijay Goel with other bjp leaders reach manish sisodia house gifts stubble
विजय गोयल ने मनीष सिसोदिया को पराली भेंट की - फोटो : ट्विटर

पंजाब में पराली जलाए जाने पर भाजपा ने आप को कटघरे में खड़ा किया है। भाजपा का कहना है कि पंजाब में पराली जलाने का काम आप विधायक ही करा रहे हैं। इस पर सांकेतिक विरोध दर्ज कराने के लिए गुरुवार को भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विजय गोयल विधायकों के साथ दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पराली का गुच्छा भेंट किया।



Vijay Goel with other bjp leaders reach manish sisodia house gifts stubble
- फोटो : सोशल मीडिया

विजय गोयल अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आज दिन में साइकिल चलाकर डिप्टी सीएम सिसोदिया के घर पहुंचे और सभी ने उन्हें पराली भेंट की। विजय गोयल के साथ पूर्व विधायक कपिल मिश्रा, देवेंद्र सहरावत, अनिल वाजपेयी, विधायक ओपी शर्मा, जगदीश प्रधान के साथ ही शाजिया इल्मी, अश्विनी उपाध्याय, ऋचा पांडे, जयप्रकाश, अभय वर्मा भी रहे।

Vijay Goel with other bjp leaders reach manish sisodia house gifts stubble
- फोटो : अमर उजाला

गोयल ने बुधवार को कहा था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दोमुंही बात कर रहे हैं। वे पराली का प्रदूषण पंजाब से दिल्ली आने की बात तो कर रहे हैं, लेकिन यह भूल जाते हैं कि उनकी पार्टी के नेता ही वहां यह काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vijay Goel with other bjp leaders reach manish sisodia house gifts stubble
- फोटो : PTI

लगातार रिपोर्ट आ रही है कि जिन क्षेत्रों से आप के 19 विधायक हैं, उन्हीं में सबसे ज्यादा पराली जल रही है। गोयल के मुताबिक, पर्यावरण संरक्षण संस्थाओं के अनुसार पराली जलाने से 10 से 20 प्रतिशत ही प्रदूषण होता है।

विज्ञापन
Vijay Goel with other bjp leaders reach manish sisodia house gifts stubble
विजय गोयल ने किया सम-विषम का विरोध, कटा था चालान - फोटो : एएनआई
90 प्रतिशत प्रदूषण तो दिल्ली का अपना है। गोयल ने कहा है कि हवा चल रही है। धूप निकल रही है। बच्चे भी स्कूल जाने लगे हैं। अब केजरीवाल सरकार सम-विषम को बंद करें। करोड़ों रुपये प्रचार में खर्च करने का कोई औचित्य नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed