{"_id":"6b0c2d07e8f69ebfaf0da427","slug":"increasing-representation-is-not-enough-participation-in-the-decision-making-process-is-essential-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-165248-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: प्रतिनिधित्व बढ़ाना पर्याप्त नहीं, निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: प्रतिनिधित्व बढ़ाना पर्याप्त नहीं, निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी जरूरी
विज्ञापन
जेएनयू में सम्मेलन के दूसरे दिन वैश्विक शासन, क्षेत्रीय सहयोग और विकासशील देशों की बढ़ती भूमिका पर हुई चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में वैश्विक राजनीति और अंतरराष्ट्रीय संबंधों में विकासशील देशों यानी वैश्विक दक्षिण (ग्लोबल साउथ) की भूमिका पर तीन दिवसीय सम्मेलन जारी है। सम्मेलन के दूसरे दिन विकासशील देशों की अनुसंधान एवं सूचना प्रणाली (आरआईएस) के महानिदेशक प्रो. सचिन कुमार शर्मा ने कहा कि वैश्विक दक्षिण की आवाज अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मजबूत हो रही है लेकिन असली चुनौती यह है कि क्या विकासशील देश फैसलों को प्रभावित भी कर पा रहे हैं। केवल प्रतिनिधित्व बढ़ना पर्याप्त नहीं है बल्कि वैश्विक निर्णय प्रक्रिया में प्रभावी भागीदारी जरूरी है। यह आयोजन जेएनयू के सामाजिक विज्ञान संस्थान के सेंटर फॉर इकोनॉमिक स्टडीज एंड प्लानिंग (सीईएसपी) की ओर से किया जा रहा है। सम्मेलन का विषय हाशिये से नेतृत्व तक : वैश्विक दक्षिण और एशिया-प्रशांत क्षेत्रीय व्यवस्था का भविष्य है।
सम्मेलन में भू-राजनीति और अर्थव्यवस्था के अलावा मानव सुरक्षा, लैंगिक समानता, प्रवासन, सामाजिक समावेशन और जलवायु न्याय जैसे विषयों को भी चर्चा में शामिल किया गया। जेएनयू के स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज के डीन प्रो. अमिताभ मट्टू ने कहा कि बहिष्कार का सामना करने वाले लोगों की सबसे बड़ी उपलब्धि ऐसी व्यवस्था का निर्माण करना होगी, जो दोबारा किसी के साथ भेदभाव या बहिष्करण को बढ़ावा न दे।