फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीस हजारी कोर्ट बवाल: पुलिसकर्मी ने हवा में चलाई थीं दोनों गोलियां, लोहे से टकराकर कंधे में जा लगी

Thu, 07 Nov 2019 12:01 PM IST
पूजा त्रिपाठी पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 07 Nov 2019 12:01 PM IST
विज्ञापन
tis hazari court clash SIT probe shows cop fire in air 1 bullet hit at iron then hit lawyer shoulder
- फोटो : अमर उजाला

अपराध शाखा की एसआईटी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तीस हजारी बवाल में कुल 21 पुलिसकर्मी और 5 वकील घायल हुए हैं। घायल पुलिसकर्मियों ने भी सब्जी मंडी थाने में शिकायत दी है, लेकिन इस पर अभी एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। दूसरी तरफ, अपराध शाखा की एसआईटी ने तीस हजारी बवाल की जांच शुरू कर दी है। एसआईटी को सब्जी मंडी थाने से फाइल मंगलवार को मिल गई। इस मामले में एसआईटी ने जांच शुरू कर दी है जिसमें चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं, पढ़ें पूरी खबर...

tis hazari court clash SIT probe shows cop fire in air 1 bullet hit at iron then hit lawyer shoulder
- फोटो : अमर उजाला

एसआईटी ने घायल वकीलों और पुलिसकर्मियों के बयान लेने शुरू कर दिए हैं। अब तक एक दर्जन से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। एसआईटी ने घटनास्थल के पास लगे करीब आधा दर्जन सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को जब्त कर लिया है। फुटेज से सारी स्थिति स्पष्ट हो रही है कि किसने क्या किया।

tis hazari court clash SIT probe shows cop fire in air 1 bullet hit at iron then hit lawyer shoulder
- फोटो : अमर उजाला

एसआईटी की जांच में यह बात सामने आई है कि उत्तरी जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त हरेंद्र कुमार से वकीलों की हाथापाई के दौरान तीसरी बटालियन के एक पुलिसकर्मी ने हवा में दो गोलियां चलाई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
tis hazari court clash SIT probe shows cop fire in air 1 bullet hit at iron then hit lawyer shoulder
- फोटो : अमर उजाला

लॉकअप से हवा में बाहर की तरफ चलाई गई इन दो में से एक गोली इसके लोहे के एंगल से टकराई और फिर वकील विजय शर्मा के कंधे में जा लगी। एसआईटी को पता चला है कि हवा में फायरिंग के बाद ही आरोपियों ने एडीसीपी हरेंद्र कुमार को छोड़ा था। इसके बाद भीड़ तितर-बितर हो गई थी। 

विज्ञापन
tis hazari court clash SIT probe shows cop fire in air 1 bullet hit at iron then hit lawyer shoulder
तीस हजारी कोर्ट में बवाल - फोटो : अमर उजाला

क्षतिग्रस्त वाहन भी किए गए जब्त

एसआईटी ने तीस हजारी बवाल में क्षतिग्रस्त हुए वाहनों को जब्त कर लिया है। इनमें 10 मोटरसाइकिलें, एक जिप्सी और 8 जेल वैन हैं। मोटरसाइकिल निजी है। मोटरसाइकिल व जिप्सी जली हुई हैं, जबकि जेल वैन के शीशे तोड़े गए हैं। वकील विजय शर्मा को लगी गोली जिस पिस्टल से चली थी, एसआईटी ने उसे बरामद कर लिया है। मौके से दो खोल भी मिले हैं। हालांकि, डीसीपी के ऑपरेटर से छीनी गई पिस्टल का अब तक पता नहीं लगा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed