Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Charging, driver availability, and shift rotations lead to a midday break in bus services.

Delhi NCR News: चार्जिंग, चालक और शिफ्ट का फेर, दोपहर में बसों पर ब्रेक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
-डीटीसी चालकों की कमी, इलेक्ट्रिक बसों की चार्जिंग और शिफ्ट बदलने में लग रहा समय
विज्ञापन

-बेड़ा बढ़ने के बावजूद दोपहर 12 से 3 बजे तक कई मार्गों पर यात्रियों को करना पड़ रहा है लंबा इंतजार

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली में सात हजार से अधिक इलेक्ट्रिक और सीएनजी बसों का बेड़ा सड़कों पर दौड़ने के बावजूद दोपहर 12 से 3 बजे के बीच कई मार्गों पर यात्रियों को बसों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। बस स्टॉप पर यात्री खड़े रहते हैं, जबकि कुछ अन्य मार्गों पर बसें एक के पीछे एक दौड़ती नजर आती हैं। इससे बसों के संचालन और उपलब्धता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इसकी प्रमुख वजह बसों की संख्या से अधिक उनके परिचालन की व्यवस्था, कर्मचारियों की कमी और इलेक्ट्रिक बसों की चार्जिंग में लगने वाला समय है।
दोपहर में बसों की उपलब्धता कम होने की एक बड़ी वजह सुबह की पारी में चलने वाली इलेक्ट्रिक बसों का डिपो लौटना है। ये बसें दोपहर 12 से 1 बजे के बीच वापस पहुंचती हैं। इसके बाद इन्हें दोबारा सड़कों पर उतारने से पहले चार्ज करना जरूरी होता है। चालकों के अनुसार, कई बसों को पूरी तरह चार्ज होने में दो से तीन घंटे तक लग जाते हैं। इस वजह से बसें लंबे समय तक डिपो में खड़ी रहती हैं और संबंधित मार्गों पर उनके फेरे कम हो जाते हैं।
विज्ञापन

पहले सीएनजी बसों के संचालन में यह समस्या अपेक्षाकृत कम थी। सीएनजी बसों में ईंधन भरवाने और सफाई के बाद करीब आधे घंटे में उन्हें दोबारा सड़क पर उतारा जा सकता था। इसके मुकाबले इलेक्ट्रिक बसों की चार्जिंग में अधिक समय लगने से दोपहर के समय उनकी उपलब्धता प्रभावित होती है। ऐसे में चार्जिंग की बेहतर व्यवस्था और बसों के संचालन का समय निर्धारित करना जरूरी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिफ्ट बदलने में भी लगता है समय
बसों की उपलब्धता प्रभावित होने का दूसरा बड़ा कारण कर्मचारियों की शिफ्ट बदलने की प्रक्रिया है। सुबह की पारी पूरी होने के बाद दूसरे चालक और परिचालक ड्यूटी संभालते हैं। इस दौरान बस की सफाई, नए कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपने और मार्ग से जुड़े दस्तावेज तैयार करने में समय लगता है। इन औपचारिकताओं के पूरा होने के बाद ही बस दोबारा रवाना हो पाती है। इस प्रक्रिया में देरी होने पर बसों के निर्धारित फेरों पर असर पड़ता है।
चालकों की कमी से भी प्रभावित हो रहा संचालन
बसों के परिचालन में चालकों की कमी भी बड़ी बाधा बन रही है। अनुभवी चालकों की सीमित उपलब्धता और निजी एजेंसियों के माध्यम से नियुक्त चालकों के बार-बार नौकरी छोड़ने से व्यवस्था प्रभावित होती है। कई बार बस डिपो में उपलब्ध होने के बावजूद उसे चलाने के लिए चालक नहीं मिल पाता। ऐसी स्थिति में बस समय पर सड़क पर नहीं उतरती और यात्रियों को इंतजार करना पड़ता है।

-परिवहन व्यवस्था में बसों की कुल संख्या बढ़ाने के साथ उनकी उपलब्धता सुनिश्चित करना भी जरूरी है। इसके लिए चार्जिंग में लगने वाले समय को ध्यान में रखते हुए बसों का परिचालन कार्यक्रम तैयार करने, कर्मचारियों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और शिफ्ट बदलने की प्रक्रिया को व्यवस्थित करने की जरूरत है। तभी दोपहर के समय भी यात्रियों को नियमित और सुचारु बस सेवा मिल सकेगी।
दिल्ली में बसों का बेड़ा एक नजर

विवरण संख्या
इलेक्ट्रिक बसें 5,338
सीएनजी बसें 1,750
कुल बसें 7,088
डीटीसी डिपो 24
क्लस्टर डिपो 28
कुल डिपो 52
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed